1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. रिश्ते
  4. Happy Chocolate Day 2018: तो इस वजह से आज के दिन लड़के अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट में देते हैं चॉकलेट

Happy Chocolate Day 2018: तो इस वजह से आज के दिन लड़के अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट में देते हैं चॉकलेट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 09, 2018 12:40 pm IST,  Updated : Feb 09, 2018 12:51 pm IST

आज का दिन हर प्यार करने वालों के लिए बहुत ही खास है। ऐसे तो हमेशा ब्वॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड को चॉकलेट देते हैं लेकिन आज के दिन चॉकलेट देना अपने में ही खास होता है। आज आपको बताते हैं आखिर क्यों खास है आज के दिन अपने प्यार को गिफ्ट में चॉकलेट देना।

Chocolate Day- India TV Hindi
Chocolate Day

नई दिल्ली:  Happy Chocolate Day 2018: आज का दिन हर प्यार करने वालों के लिए बहुत ही खास है। ऐसे तो हमेशा ब्वॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड को चॉकलेट देते हैं लेकिन आज के दिन चॉकलेट देना अपने में ही खास होता है। आज आपको बताते हैं आखिर क्यों खास है आज के दिन अपने प्यार को गिफ्ट में चॉकलेट देना।

 Happy Chocolate Day 2018 चॉकलेट खाना हर किसी को पसंद होता है। हर किसी की चाहत होती है कि उन्हें हर दिन उनकी फेवरेट चॉकलेट खाने को मिले। ऐसा हो सकता है कि आपको रोज चॉकलेट खाने को ना मिले लेकिन चॉकलेट डे पर तो ढ़ेर सारी चॉकलेट्स मिल जाती हैं। चॉकलेट डे को लेकर लड़कों की तुलना में लड़कियों में कुछ ज्यादा ही उत्साह नजर आता है। इसकी वजह यह है कि लड़कियों को चॉकलेट खाना बहुत पसंद है। आइए जानते हैं कि आखिर लड़कियों को चॉकलेट इतनी पसंद क्यों है।

हार्मोनल संतुलन

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि लड़कियों का हार्मोनल लेवल लगातार बदलता रहता है। ऐसे में इसे संतुलित रखने के लिए लड़कियों के शरीर को कुछ मीठा खाने की जरूरत महसूस होती है। इस वजह से लड़कियों में चॉकलेट को लेकर एक खास दीवनगी देखी जाती है।

बनता है मूड

जानकार बताते हैं कि दिमाग एक केमिकल फिनीलेथाईलामाइन बनाता है। संयोग से यही कैमिकल चॉकलेट में भी मौजूद होता है। इस स्थिति में लड़कियां जब चॉकलेट खाती हैं तो उन्हें कोको और चीनी से एनर्जी मिलती है। वहीं फिनीलेथाईलामाइन उनके मूड को बदलने में मदद करता है।

तनाव कम करने के लिए

आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि लड़कियों में तनाव ग्रसित होने की संभावना लड़कों की तुलना में अधिक होती है। यह बात रिसर्च में भी सामने आई है कि चॉकलेट खाने से तनाव को कम करने में मदद मिलती है। ऐसे में लड़कियां अपने तनाव को कम करने के लिए चॉकलेट खाना पसंद करती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Relationship से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल