1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. हुमायूं का मकबरा और सफदरजंग समेत ये 10 ऐतिहासिक धरोहर अब 5 बजे नहीं बल्कि इतने बजे तक रहेंगे खुले

हुमायूं का मकबरा और सफदरजंग समेत ये 10 ऐतिहासिक धरोहर अब 5 बजे नहीं बल्कि इतने बजे तक रहेंगे खुले

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 31, 2019 11:49 am IST,  Updated : Jul 31, 2019 11:49 am IST

केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने सोमवार को कहा कि संस्कृति मंत्रालय ने 10 ऐतिहासिक धरोहरों को अब सूर्योदय से लेकर रात नौ बजे तक आम जनता के लिए खोलने का निर्णय लिया है।

 humayun tomb - India TV Hindi
 humayun tomb

नई दिल्ली: अगर आपको ऐतिहासिक जगहों पर घूमने का बहुत शौक है। वहीं पर आप ज्यादा से ज्यादा समय बिताने चाहते है लेकिन कुछ जगहों पर सिर्फ 5 बजे कर की जगह खुली होती है। लेकिन आपके लिए खुशखबरी लेकर आए है। जी हां अब हुमांयू का मकबरा सहित 10 ऐतिहासिक स्थल रात 9 बजे तक खुले रहेगे।

केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने सोमवार को कहा कि संस्कृति मंत्रालय ने 10 ऐतिहासिक धरोहरों को अब सूर्योदय से लेकर रात नौ बजे तक आम जनता के लिए खोलने का निर्णय लिया है। वर्तमान में, अधिकतर स्मारकों के द्वार शाम 5 या 6 बजे तक पर्यटकों के लिए बंद कर दिए जाते हैं।

इन धरोहरों को रात 9 बजे किया जाएगा बंद

हुमायूं का मकबरा-दिल्ली
सफदरगंज-दिल्ली
राजा रानी मंदिर-भुवनेश्वर
खजुराहो में दूल्हादेव मंदिर
कुरुक्षेत्र में शेख चिल्ली का मकबरा
कर्नाटक में पट्टडकल स्मारक समूह
कर्नाटक में गोल गुम्बद
महाराष्ट्र में मंदिरों का समूह (मार्कण्डा)
उत्तर प्रदेश (वाराणसी) में मान महल
गुजरात में रानी की वाव

इस प्रस्ताव से पहले राज्यों से आने वाले प्रस्तावों पर चर्चा करने के लिए दो मंत्रालयों द्वारा गठित एक समिति ने इस तरह के 35 स्मारकों पर चर्चा की थी जिन्हें आम जनता के लिए रात दस बजे तक खुला रखे जाने का प्रस्ताव था। समिति ने पहले चरण में इनमें से 10 धरोहरों में नया समय लागू करने और इसे रात नौ बजे तक करने का निर्णय लिया।

महज इतने रुपए में मानसून का ले सकते हैं मजा, वीकेंड में करें दिल्ली के आस-पास इन बेहतरीन जगहों की सैर

सावन के माह में करें इन ज्योतिर्लिंगों का दर्शन, IRCTC लाया आपके लिए खास टूर पैकेज

Travel: Nature से है प्यार तो उत्तराखंड के धनौल्टी के इन जगहों पर जाना न भूलें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल