1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. ये हैं मुंबई की 5 जगहें, जहां आप ले सकते हैं बारिश का पूरा मजा

ये हैं मुंबई की 5 जगहें, जहां आप ले सकते हैं बारिश का पूरा मजा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 02, 2016 11:31 pm IST,  Updated : Jul 02, 2016 11:34 pm IST

मुंबई के आस-पास की खूबसूरत जगहें जहां आप बारिश में घूमने का लुत्फ उठा सकते हैं। हम आपको मुंबई की ऐसी ही जगहों के बारें में बता रहे हैं जहां जी भरकर मौसम का लुत्फ उठाया जा सकता है...

maha bleswar- India TV Hindi
maha bleswar

नई दिल्ली: मानसून में आसमान से टपकती फुहारों में भीगने का अलग ही मजा होता है। बारिश की बूंदें जब हमारे शरीर पर पड़ती है मन खुशी से झूम उठता है। चारों ओर हरियाली और सुंदरता के दृश्य मन मोह लेते है यही वे पल होते हैं जिन्हें ठहरकर जीना और संजोना हर कोई चाहता है।

ये भी पढ़े-

अगर आप भी इस मौसम में प्रकृति की मन लुभावन बिखरती छठा, आसमान से बरसते पानी का आनंद लेना चाहते है तो घूम आइयें उन जगहों पर जहां इस मौसम में हरे-भरे पेड़-पौधे, खिले हुए सुंदर फूल, ऊंची पहाड़ियां स्वर्ग सी लग रही हो। घूमने का आनंद तब और दोगुना हो जाता है जब ठीक-ठाक स्थान का विकल्प भी चुना जाये। मुंबई के आस-पास की खूबसूरत जगहें जहां आप बारिश में घूमने का लुत्फ उठा सकते हैं। हम आपको मुंबई की ऐसी ही जगहों के बारें में बता रहे हैं जहां जी भरकर मौसम का लुत्फ उठाया जा सकता है...

 
खंडाला
महाराष्ट्र का खंडाला भी हिल स्टेशन के रूप में जाना जाता है, जहां की सैर करके आप थकान और उबाऊ दिनचर्या से अलग तरोताजा महसूस करते हैं। खासकर बरसात में यहां की दूर तक फैली हरियाली सैलानियों को देखने के लिए मजबूर कर देती है।

मुंबई के नजदीक होने के कारण बॉलीवुड हस्तियों को भी वीकेंड मनाते हुए देखा जा सकता है। इससे भी भीड़ को बढ़ावा मिलता है। ऐतिहासिक दृष्टि से खंडाला छत्रपति शिवाजी के मैदानी इलाकों में से एक था। बाद में यह ब्रिटिश सरकार के कब्जे में चला गया।

यहां प्राचीन स्मारक और गुफा भी देखे जा सकते है। इसके अलावा ड्यूक नोज, रेवर्सिंग स्टेशन, और भूशी झील का मजा लिया जा सकता है। ड्यूक नोज़ एक सीधी खड़ी चट्टान की तरह है। इसे नागफनी के नाम से भी जाना जाता है।

सैलानियों के लिए यह आकर्षण का केंद्र होती है क्योंकि यहां पर रॉक क्लाइम्बिंग भी की जा सकती है। इसी पहाड़ी के नजदीक सौसेज हिल भी मौजूद है। पहाड़ों पर चढ़कर ऊपर से नीचे देखने पर नजारा देखने लायक होता है। जिसे शायद ही कोई भुला पाये।

कैसे पहुंचे-
खंडाला महाराष्ट्र के सभी प्रमुख शहरों से सड़क, रेल और हवाईमार्ग से जुड़ा है। पुणे का हवाई अड्डा सबसे नजदीक है। मुबई-पुणे एक्सप्रेस-वे, खंडाला से ही होकर गुजरता है। इसलिए सड़क मार्ग से भी बस व निजी वाहन से खंडाला का सफर तय किया जा सकता है।  रेल मार्ग से जाने के लिए इंटरसिटी ट्रेन का सहारा ले सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़े और जगहों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल