1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. परिवार के साथ जा रहें है घूमने, तो होटल बुक करने पहले जान लें ये बातें

परिवार के साथ जा रहें है घूमने, तो होटल बुक करने पहले जान लें ये बातें

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 28, 2017 11:16 am IST,  Updated : Aug 28, 2017 11:16 am IST

अगर आप अपने परिवार के साथ छुट्टियों पर बाहर जाने की योजना बना रहे हैं तो ऐसे होटल का चयन करें जो आपके परिवार की जरूरतों को पूरा करने के साथ ही आपके बजट में भी आए। विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी होटल को बुक करने से पहले कई चीजों का ध्यान रखना चाहिए।

family- India TV Hindi
family

नई दिल्ली: जब भी हमें जब टाइम मिलता है, तो हम कोशिश करते है कि अपनी फैमिली के साथ समय व्यतीत करें। जिससे कि वो यादगार बन जाएं। आजकल के समय में हमारे पास न ही ज्यादा समय होता है और न ही मंहगाई में ज्यादा लंबा टूर जा पाते है। जो कि एक बड़ी समस्या बन जाती है।

अगर आप अपने परिवार के साथ छुट्टियों पर बाहर जाने की योजना बना रहे हैं तो ऐसे होटल का चयन करें जो आपके परिवार की जरूरतों को पूरा करने के साथ ही आपके बजट में भी आए। विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी होटल को बुक करने से पहले कई चीजों का ध्यान रखना चाहिए।

ये भी पढ़े:

श्रीनगर के होटल आर.के सरोवर पोर्टिको के प्रबंध निदेशक सद्दाम जरू और ट्रैवल एजेंसी 'ट्रैवलडोकोरम डॉट कॉम' के प्रबंध निदेशक पुनीत जग्गी ने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए होटल बुक कराने के दौरान ध्यान रखने के बारे बताया गया है। जानिए

  • आसपास के इलाकों और मैप पर लोकेशन के बारे में अच्छे से जानकारी पता करके ही होटल बुक कराएं। होटल बुकिंग करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि होटल सुरक्षित जगह हो और जिन जगहों पर घूमने की आपने योजना बनाई है, उसके करीब हो।
  • होटल में बड़ा कमरा, पॉकेट डोर के साथ अलग बाथरूम, कपड़े धोने की सर्विस, कमरे में वाई-फाई सर्विस और पार्किं ग सुविधा होनी चाहिए।
  • होटल में खाने-पीने की अच्छी सुविधा होनी चाहिए, जैसे रेस्तरां के साथ काफी शॉप भी हो, जो आपकी छुट्टियों को और मजेदार बना देगा।
  • अगर आप अपने पूरे परिवार (चार से ज्यादा सदस्यों) को एक ही कमरे में ठहराना चाहते हैं तो यह जरूर सुनिश्चित कर ले कि कमरा बड़ा हो और उसमें पर्याप्त जगह हो। यह भी पता कर लें कि क्या जरूरत पड़ने पर होटल आपको अतिरिक्त कमरा उपलब्ध करा सकता है।
  • अंतिम भुगतान करने से पहले होटल के बारे में रिव्यू जरूर पढ़ लें, जिससे आपको होटल की सर्विस का अंदाजा हो जाए।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल