Friday, February 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. Janmashtami 2019: जन्माष्टमी को बनाएं खास, इन फेमस मंदिरों में करें कान्हा के दर्शन

Janmashtami 2019: जन्माष्टमी को बनाएं खास, इन फेमस मंदिरों में करें कान्हा के दर्शन

Edited by: India TV Lifestyle Desk Published : Aug 22, 2019 11:59 am IST, Updated : Aug 22, 2019 11:59 am IST

Janmashtami 2019: देशभर में 23 अगस्त को जन्माष्टमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाएगा।

Janmashtami 2019- India TV Hindi
Janmashtami 2019

Janmashtami 2019: देशभर में 23 अगस्त को जन्माष्टमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाएगा। कुछ लोग घर पर ही झांकी सजाते हैं और कान्हा का जन्मोत्सव मनाते हैं तो वहीं कुछ श्रद्धालु देश में मौजूद मशहूर श्रीकृष्ण मंदिरों में जाकर उनके दर्शन करते हैं। वैसे तो वृंदावन के अलावा कई कृष्ण मंदिर हैं, जहां लोगों की भीड़ जुटती है, लेकिन हम आपको ऐसे मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप जनमाष्टमी के उत्सव को यादगार बना सकते हैं।

द्वारकाधीश मंदिर, गुजरात

यह गुजरात का सबसे मशहूर कृष्ण मंदिर है। इसे 'जगत मंदिर' भी कहते हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि यह मंदिर चार धाम यात्रा का भी हिस्सा है। यह मंदिर 43 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। जन्माष्टमी पर यहां उमंग भरा माहौल देखने को मिलता है। पूरे मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जाता है।

Janmashtami 2019

Janmashtami 2019

श्रीकृष्ण मठ मंदिर, उडुपी

यह मंदिर कर्नाटक में स्थित है और वहां का फेमस टूरिस्ट प्लेस भी है। इसकी खासियत है कि यहां भगवान की पूजा खिड़की के नौ छिद्रो में से ही की जाती है। जनमाष्टमी के दिन यहां अनोखी रौनक देखने को मिलती है। 

Janmashtami 2019

Janmashtami 2019

द्वारकाधीश मंदिर, मथुरा

यह मथुरा का सबसे मशहूर मंदिर है। यहां भगवान श्रीकृष्ण की काले रंग की प्रतिमा की पूजा की जाती है। यहां जनमाष्टमी भी धूमधाम से मनाई जाती है। 

Janmashtami 2019

Janmashtami 2019

श्री बांकेबिहारी मंदिर, वृंदावन

भगवान श्रीकृष्ण ने वृंदावन में ही अपना बचपन बिताया था। यहां उनका प्राचीन बांकेबिहारी मंदिर है। भगवान कृष्ण के जन्मदिन पर यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है।

Janmashtami 2019

Janmashtami 2019

प्रेम मंदिर, वृंदावन

यह कृष्ण जी का बेहद भव्य मंदिर है। शाम को इस मंदिर की छटा देखते ही बनती है। जनमाष्टमी पर यहां खास सजावट की जाती है, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटती है।

Janmashtami 2019

Janmashtami 2019

श्रीनाथ जी मंदिर, राजस्थान

राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथ जी मंदिर स्थित है। यह मंदिर खास मूर्तियों के लिए जाना जाता है। बताया जाता है कि इस मंदिर का निर्माण 12वीं शताब्दी में हुआ था।

Janmashtami 2019

Janmashtami 2019

बालकृष्ण मंदिर, कर्नाटक

कर्नाटक के हंपी में स्थित बालकृष्ण मंदिर की संरचना बेहद आकर्षक है। यहां पर बालकृष्ण विराजमान हैं। जानकारी के अनुसार, इस मंदिर को UNESCO द्वारा वर्ल्ड हैरिटेज में शुमार किया जा चुका है।

Janmashtami 2019

Janmashtami 2019

Also Read:

Janmashtami 2019: जन्‍माष्‍टमी के दिन श्रीकृष्ण को 56 भोग की जगह लगाएं माखन मिश्री का भोग, जानें इसे बनाने की विधि

जन्माष्टमी पर वायरल हुआ भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का सुपरहिट गाना 'मुरली के धुन सुन के'

Dahi Handi 2019: जानें कब मनाया जाएगा दही हांडी का उत्सव, साथ ही जानिए कैसे शुरू हुई ये परंपरा

Janmashtami Recipe: इस बार जन्माष्टमी पर बनाएं मिगी पाग, जानें इसे बनाने की सिंपल विधि

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement