1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. यूरोप में भारतीय पर्यटकों की पहली पसंद फ्रांस: सर्वे

यूरोप में भारतीय पर्यटकों की पहली पसंद फ्रांस: सर्वे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 29, 2016 08:42 pm IST,  Updated : Jun 29, 2016 08:46 pm IST

भारतीय पर्यटकों के लिए यूरोप में यात्रा के लिए पहली पसंद फ्रांस है जबकि लंदन दूसरे स्थान पर है। ब्रिटिश एयरवेज के आज जारी एक सर्वेक्षण में यह तथ्य सामने आया है।

france- India TV Hindi
france

नई दिल्ली: भारतीय पर्यटकों के लिए यूरोप में यात्रा के लिए पहली पसंद फ्रांस है जबकि लंदन दूसरे स्थान पर है। ब्रिटिश एयरवेज के आज जारी एक सर्वेक्षण में यह तथ्य सामने आया है। 

ये भी पढ़े-

फ्रांस और लंदन है घुमक्‍कड़ भारतीयों की पंसद

एयरलाइंस के घूमने की आदत के बारे में किए गए सर्वेक्षण में 24 प्रतिशत भारतीय यात्रियों ने यूरोप में फ्रांस को अपनी पहली पसंद बताया। 20 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे लंदन जाना चाहेंगे। 

जेम्‍स बांड की फिल्‍मों ने यूके को इंडिया में हिट कराया
सर्वेक्षण में कहा गया है कि करीब 48 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे लोकप्रिय ब्रिटिश फिल्म जेम्स बांड की वजह से ब्रिटेन जाने को प्रेरित हुए हैं। वहीं 42 प्रतिशत और 34 प्रतिशत ने हैरी पॉटर और शरलॉक होम्स की फिल्‍मों को इसकी वजह बताया।

ब्रिटिश एयरवेज ने फरवरी और मार्च के बीच एशिया-प्रशांत के चुनिंदा देशों में यह सर्वेक्षण किया। इसमें 500 भारतीय भागीदारों से उनकी यात्रा की आदत के बारे में पूछा गया।

डेविड बेकहम का साथ पाना चाहते हैं इंडियन टूरिस्‍ट
ऑनलाइन सर्वेक्षण के अनुसार 32 प्रतिशत भारतीयों ने कहा कि वे यात्रा के दौरान सह-यात्री के रूप में ब्रिटेन के मशहूर फुटबालर डेविड बेकहम का साथ चाहैंगे। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल