1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. इस अनोखें रेस्टोंरेट में विख्यात चित्रकार स्व. एमएफ हुसैन भी आ चुके है, भेट की थी पेटिंग

इस अनोखें रेस्टोंरेट में विख्यात चित्रकार स्व. एमएफ हुसैन भी आ चुके है, भेट की थी पेटिंग

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 29, 2015 05:13 pm IST,  Updated : Dec 29, 2015 05:14 pm IST

नई दिल्ली: भारत एक ऐसा देश है जहां पर हर एक चीज अपने आप पर अनोखी है। फिर चाहे वह कोई इमारत हो या फिर कोई जगह हो। भारत हर तरफ से विविधताओं से भरा

new lucky restaurant - India TV Hindi
new lucky restaurant

नई दिल्ली: भारत एक ऐसा देश है जहां पर हर एक चीज अपने आप पर अनोखी है। फिर चाहे वह कोई इमारत हो या फिर कोई जगह हो। भारत हर तरफ से विविधताओं से भरा हुआ है। जिसके कारण विदेशी भी बड़ी संख्या में यहां आते रहते है। भारत की बात हो तो गुजरात की बात न हो। आपने सुना तो होगा अभिताभ बच्चन को कहते हुए एक दिन गुजरात में तो गुजारिए।

ये भी पढ़े- क्रिसमस और न्यू ईयर में है पार्टी का प्लान, तो जाएं इन बेस्ट जगहों पर

गुजरात राज्य अपनी सुंदरता के कारण सभी को अपनी ओर आकर्षित करता रहता है। इसी में एक शहर एक अहमदाबाद जो किसी परिचय का मोहताज नही हैं। इसे गुजरात का हदय भी कहा जाता है। यह शहर दुनिया में मास्टर बिजनेसमैन के नाम से भी मशहूर है।

अहमदाबाद, गुजरात की आर्थिक राजधानी है। इस शहर का नाम सुल्तान अहमद शाह ने अपने नाम पर रखा था। गांधी जी ने अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से दांडी मार्च शुरू करके ही नमक सत्‍याग्रह आंदोलन की शुरूआत की थी।

अहमदाबाद शहर एक ऐसा स्‍थान है जहां कई ऐतिहासिक स्‍मारक है। आधुनिक आकर्षण की कोई कमी नहीं है। हटथीसिंग जैन मंदिर, सिदी सैय्यद मस्जिद, स्‍वामी नारायण मंदिर, जामा मस्जिद, महुदी जैन मंदिर, अक्षरधाम मंदिर, सिटी वॉल्‍स और द गेट्स, रानी नो हाजीरो, झूलता मीनारा, सरखेज रोजा, दादा हरी वाव, अदलाज सीढ़ीदार कुंआ आदि हैं।

अगर आप भी अहमदाबाद घूमने जा रहे है तो लाल दरवाजा जाए तो यहा के लकी रेस्टोंरेंट में जरूर जाएं

अगली स्लाइड में पढ़े अधिक जानकारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल