1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. इस गर्मी में चाहिए कूल सा एहसास तो इस खूबसूरत डेस्टिनेशन्स पर जाना न भूलें

इस गर्मी में चाहिए कूल सा एहसास तो इस खूबसूरत डेस्टिनेशन्स पर जाना न भूलें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 21, 2018 10:01 am IST,  Updated : Apr 21, 2018 10:01 am IST

भारत में आपके बजट में फिट होने वाली ऐसी कई जगहें हैं जहां आप खूब मस्‍ती कर सकते हैं। अगर आपका बजट ज्‍यादा नहीं है तो आप भारत की इन खूबसूरत जगहों की सैर कर सकते हैं।

कुमाराकॉम 
कश्मीर के बाद अगर सबसे बेस्ट हाउसबोट एक्सपीरियंस देशभर में कहीं है तो वह केरल के कुमाराकॉम में है। ओणम फेस्टिवल के दौरान यहां बोट रेस भी होती है। एलेप्पी की ही तरह यहां का बैकवॉटर्स भी बेहद खूबसूरत है और यहां आने वाले लोग इस जगह से अपने आप प्यार करने लग जाते हैं। यहां जाएं तो बोटिंग जरूर करें क्योंकि बोटिंग के दौरान आपको पक्षियों की ढेरों वरायटी देखने को मिलेगी। साथ ही आप कई लेकसाइड रेस्तरां में भी जा सकते हैं जहां ऑथेंटिक केरल फूड मिलता है। 

डल लेक- धरती पर स्वर्ग 
अगर कश्मीर को धरती पर स्वर्ग कहते हैं तो उसकी एक अहम वजह डल लेक भी है। यहां का शिकारा, हाउसबोट और बोटिंग डेस्टिनेशन का एक्सपीरियंस आपको दुनियाभर में कहीं और नहीं मिलेगा। हिमालय की खूबसूरत वादियों के बीच डल झील में शिकारा राइड का मजा उठाना अपने आप में अलग एक्सपीरियंस है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल