1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. Travel Tips: रमजान के आखिरी सप्ताह में दिल्ली के इन जगहों पर जाना न भूलें

Travel Tips: रमजान के आखिरी सप्ताह में दिल्ली के इन जगहों पर जाना न भूलें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 01, 2019 04:17 pm IST,  Updated : Jun 01, 2019 04:20 pm IST

इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से हर साल 29 या 30 रोजे ही रखे जाते हैं। ईद का चांद दिखने पर रोजे विदा होते हैं, जिसके अगले दिन ईद का जश्न मनाया जाता है।

रमजान- India TV Hindi
रमजान

Ramadan 2019:  इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से हर साल 29 या 30 रोजे ही रखे जाते हैं। ईद का चांद दिखने पर रोजे विदा होते हैं, जिसके अगले दिन ईद का जश्न मनाया जाता है। बता दें, रमजान के रोजों की खुशी में ही ईद मनाई जाती है। रमजान का पाक महीना है और बाजार सजे हुए हैं। रोज़े के बाद जो ईद होती है जिसे ईद-उल-फितर कहते हैं। इसे मीठी ईद भी कहा जाता है।

इन दिनों दिल्ली के बाजारों में खाने-पीने वालों की अच्छी-खासी तादाद होती है। लेकिन कुछ खास जगहों का स्वाद बेमिसाल होता है, जिसके लिए वह जाने जाते हैं। वैसे तो अब रमजान खत्म होने में कुछ ही दिन बचे हैं लेकिन अगर आपने अब तक यहां के कुछ खास जगहों का स्वाद नहीं चखा है तो यह कमी अब भी पूरी कर सकते हैं। इस वीकेंड पर इस स्वाद का लुत्फ उठाइए। आइए, आपको बताते हैं दिल्ली की कुछ ऐसी दुकानें जहां का स्वाद रमजान के महीने में आपको जरूर चखना चाहिए। 

दिल्ली में नॉन वेज खाने के शौकीन बहुत हैं और कहते हैं कि रमजान के महीने में तो इसका स्वाद और भी लजीज हो जाता है। अगर आप भी नॉन वेज के शौकीन हैं, तो आप बिरयानी बाई किलो में जाना ना भूलें। यहां रमजान के मौके पर खास हलीम डिश बनाई गई है। वैसे हलीम एक तरह की पर्शियन डिश है और हैदराबाद में भी इसे बड़े चाव से खाया जाता है। आपको यहां कई तरह की बिरयानी खाने को मिलेगी। इसके साथ ही अगर आप शाकाहारी हैं तो यहां वेज बिरयानी भी मेनू में है। 

दिल्ली की जामा मस्जिद में रमजान पर काफी रौनक रहती है। यहां के मटिया महल में तो दूर दूर से लोग खाने पीने आते हैं। मटिया महल के लियर जाते समय रास्ते मार्केट के कोने में है कल्लन स्वीट्स जहां का टेस्ट आप कभी भूल नहीं पाएंगे। इन दिनों मिठाई की इस शॉप पर खासी भीड़ रहती है। यहां की स्टफ्ड जलेबी की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। इस जलेबी में पनीर भरा जाता है। इसके अलावा यहां आपको कीमा समोसा और खोया समोसा भी खाने को मिलेगा, जिसका स्वाद ऐसा है कि आप ता उम्र कभी भी नहीं भूल पाएंगे। अगर हम वैरायटी की बात करें तो यहां आपको हर तरह की मिठाई खाने को मिलेगी। आप अपनी पसंद के अनुसार मिठाई खरीद सकते हैं। 

अगर आपको पुरानी दिल्ली की भीड़भाड़ से अलग किसी ऐसी जगह जाकर कुछ खाना है, जहां आपको थोड़ा खुला सा माहौल मिले, तो आपके लिए खान चाचा की दुकान है न। यहां आपको नॉन वेज की काफी वैरायटी मिलेंगी। 

यहां आपकाे भीड़भाड़ से हटकर खाने के स्वाद को महसूस करने का मौका मिल ही जाएगा। खाना चाचा के यहां आपको खाने में टेस्टी रोल्स, कबाब, मटन बुर्रा और फिस्स टिक्का खाने को मिलेगा। इसका स्वाद तो लाजवाब है। यहां के रोल्स और कबाब की तो बात ही अलग है। ये आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। सदियों पुरानी इस दुकान का स्वाद भी वैसा ही है। 

ये भी पढ़ें:

गर्मियों में जाएं दिल्ली के सबसे नजदीक इन हिल स्टेशनों में, बस जेब में होना चाहिए 7 हजार रुपए 

हिमाचल प्रदेश की ऐसी खूबसूरती शायद ही आपने पहले कभी देखी होगी, देखें दिलकश नजारे

समर विकेशन में गर्मियों से छुटकारा दिलाएंगे ये बेहतरीन जगह, जहां आपको मिलेगा सुकून और ताजगी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल