1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. Navratri 2019: दिल्ली के इन 5 सबसे पुराने भव्य पंडालों में जरूर करें मां दुर्गा के दर्शन

Navratri 2019: दिल्ली के इन 5 सबसे पुराने भव्य पंडालों में जरूर करें मां दुर्गा के दर्शन

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Sep 30, 2019 01:05 pm IST,  Updated : Oct 04, 2019 11:48 am IST

अपने दोस्तों या फैंमिली के साथ किसी पंडाल में जाने की सोच रहे हैं तो हम आपको बता रहें है कुछ टॉप 5 दुर्गा पंडालों के बारे में। जहां जाकर आप हर एक चीज बिल्कुल भूल जाएगे।

durga puja pandal- India TV Hindi
durga puja pandal

29 सितंबर से नवरात्र की शुरु हो चुके है। जिसके बाद से हर घर में मां की पूजा- आराधना शुरू है। वहीं दूसरी ओर इस माह सबसे अधिक पंडाल और डांडिया का हर किसी को इंतजार होता है। पूरी दिल्ली में जगह-जगह पर आपको मां के पंडाल देखने को मिल जाएंगे। लेकिन कुछ ऐसी जगह है जहां का दुर्गा पंडाल हमेशा से फेमस रहा है। अगर आप भी इस बार अपने दोस्तों या फैंमिली के साथ किसी पंडाल में जाने की सोच रहे हैं तो हम आपको बता रहें है कुछ टॉप 5 दुर्गा पंडालों के बारे में। जहां जाकर आप हर एक चीज बिल्कुल भूल जाएगे।

kashmiri gate
kashmiri gate

कश्मीरी गेट

यह शहर का सबसे पुराना पंडाल है। जो करीब 1910 से लगता चला रहा है। जहां पर हर साल दिल्ली दुर्गा पूजा टेरिटेबल एंड कल्चर समिटी आयोजित करती है।  यहां पर अनन्द मेला (Anand Mela) 4 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 30 मिनट से शुरूर होगा। वहीं दशहरा क एक सप्ताह बाद यानी 16 से 18 सितंबर को यहां पर भोग और प्रसाद मिलेगा।

लोकेशन- Bengali Sr Sec School, Alipur Road, Delhi
नजदीकी मेट्रो स्टेशन- कश्मीरी गेट

अपना घाघरा-चोली कर लें तैयार, दिल्ली में इन जगहों पर होगी डांडिया नाइट्स

cr park
cr park

सीआर पार्क
अगर दिल्ली में बेस्ट दुर्गा पंडाल के बारे में किसी से पूछा जाए तो सबसे पहला नाम सीआर पार्क ही निकलता है। अगर आप धनुची नाच (dhunuchi naach) देखना चाहते है तो फिर इस तरफ की ओर रूख करें।  यहां पर कई आर्टिस्ट लाइव परफॉमेंस करते है, इसके अलावा यहां पर बंगाली फोल्क न्यूजिक भी आपको सुनने को मिल जाएगा।

पता- B Block, CR Park New Delhi
नजदीकी मेट्रो स्टेशन- नेहरू प्लेस

Navratri 2019: मां दुर्गा की चाहते हैं कृपा तो नवरात्र में जरूर करें इन नियमों का पालन

safadar gunj durga ppuja
safadar gunj durga ppuja

सफदरगंज
याहां पर मौजूद मैत्री मंजिर (Matri Temple) में 53वां दुर्गा पूजा पंडाल लगेगा। यहां पर आपको कोलकाता की कुछ आर्टिस्ट मिल जाएगे। यहां पर आपको अलग-अलग थीम में पंडाल देखने को मिलेंगे।

वहीं अगर आपको भूख लगें तो आप पंडाल के पीछे मौजूद स्ट्राल्स में जा सकते है। जहां पर आपको पश्चिम बंगाल का जायका मिल जाएगा।

लोकेशन- Matri Mandir Road, Block B 2, Safdarjung Enclave, New Delhi 110029
नजदीकी मेट्रो स्टेशन- आरके पुरम और ग्रीन पार्क मेट्रो स्ट्रेशन। यहां से बस 1 किलोमीटर की दूरी में पंडाल है।

kalibadi
kalibadi

काली बाड़ी पंडाल
नई दिल्ली काली बाड़ी को 'दक्षिण दिल्ली काली बाड़ी' के रूप में भी जाना जाता है। यहां पर प्राचीन और प्रमाणिक तरीके से उत्सव मनाया जाता है।
अगर आप दिल्ली में 'ढाक (Dhak)'के साथ डांस करना चाहते है तो यह जगह सबसे बेस्ट है। इसके साथ ही आप यहां पर धनुची डांस भी कर सकते है।

लोकेशन- Mandir Marg, Kali Bari Marg, Near Birla Temple, New Delhi
नजदीकी मेट्रो स्टेशन- आरके आश्रम मार्ग

minto road
minto road

मिंटो रोड
अगर आप दिल्ली में कोई ऐसी जगह जाना चाहते है। जहां पर पंडाल बिल्कुल ट्रेडिशनल तरीके से बनाया जाता है। इसके साथ ही आपको बंगाली लोगों से मिलना है तो मिंटो रोड के दुर्गा पंडाल की ओर रुख कर सकते हैं। यहां का 'धनुची नाच' और 'पुष्पांजलि' सबसे ज्यादा फेमस है।

लोकेशन- Minto Road, Kali Mandir, Deen Dayal Upadhayay Marg, New Delhi
नजदीकी मेट्रो स्टेशन- राजीव चौक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल