1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. सोच रहे हैं डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए, तो पहले जान लें ये जरुरी बातें

सोच रहे हैं डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए, तो पहले जान लें ये जरुरी बातें

 Reported By: IANS
 Published : Jan 18, 2018 03:51 pm IST,  Updated : Jan 18, 2018 03:51 pm IST

नई दिल्ली: डेस्टिनेशन वेडिंग की लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, लेकिन ऐसी वेडिंग की योजना बनाते समय ऐसी कुछ बातें ध्यान में रखनी जरूरी हैं, जिससे बाद में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।

destination wedding
destination wedding

  • डेस्टिनेशन वेडिंग में मेकअप के पहलू पर भी ध्यान दिया जाना जरूरी है। मेकअप आर्टिस्ट के चयन और मौसम को ध्यान में रखते हुए उपयुक्त लुक अपनाने को लेकर भी आपको सावधानी रखनी होगी, जिससे आप सहज भी महसूस करें और खूबसूरत व आकर्षक भी दिखें।
  • अगर आप किसी खास तरीके से शादी करने की योजना बना रहे हैं तो शादी जहां होने जा रही है, उस जगह के बारे में अच्छी तरह से पता कर लें, ताकि अपने मनपसंद तरीके से शादी करने के लिए आप सारा बंदोबस्त सही तरीके से कर सकें।
  • आने और जाने के खर्च को देखते हुए कई मेहमान हो सकता है कि शादी में शामिल न हों। केवल खर्च ही नहीं समय और दूरी के कारण भी ऐसा हो सकता है। इसलिए हो सकता है कि वे अंतिम क्षण में शादी में शामिल होने का अपना इरादा बदल दें। इसके लिए तैयार रहें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल