1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. 70 साल बाद आया है मौका, खुली आंखों से देख लें ब्रिटेन के राजा की ताजपोशी की तैयारी

70 साल बाद आया है मौका, खुली आंखों से देख लें ब्रिटेन के राजा की ताजपोशी की तैयारी

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : May 06, 2023 11:08 am IST,  Updated : May 06, 2023 11:09 am IST

King Charles III coronation: किंग चार्ल्स की ताजपोशी आज है और इस मौके पर आप Westminster Abbey की इन तस्वीरों को देखकर अपनी आंखों को आनंद दे सकते हैं।

King Charles III’ coronation- India TV Hindi
King Charles III’ coronation Image Source : TWITTER.COM/ROYALFAMILY

King Charles III Coronation: ब्रिटेन के लिए आज बहुत बड़ा दिन है। आज ये देश अपने नए राजा और रानी को पाने के लिए तैयार है। 70 साल बाद एक बाद ये मौका आया है और जब किंग चार्ल्स III  ऐतिहासिक शाही गिरजाघर वेस्टमिंस्टर एबे में मध्य युग शपथ लेंगे। इस मौके पर तरह-तरह की तैयारियां देखी जा रही हैं। आइए, हम भी एक नजर डालते हैं।

Charles III’ coronation
Image Source : TWITTER.COM/ROYALFAMILYCharles III’ coronation

ऐतिहासिक शाही चर्च वेस्टमिंस्टर एबे में होगी ताजपोशी

किंग की ताजपोशी  सदियों पुरानी परंपराओं में रचा बसा धार्मिक कार्यक्रम जैसा होगा। ये यहां के ऐतिहासिक शाही चर्च वेस्टमिंस्टर एबे (Westminster Abbey) में होगा। इस चर्च को लगभग 1 महीने से बंद रखा गया था और यहां 70 साल बाद King Charles III’ coronation की तैयारियां की गई हैं।

Westminster Abbey
Image Source : TWITTER.COM/ROYALFAMILYWestminster Abbey
 

पूरे चर्च को खास फूलों से सजाया गया है। हर तरह नूर और खूबसूरती के साथ पवित्रता नजर आ रही है।

Charlescoronation
Image Source : TWITTER.COM/ROYALFAMILYCharlescoronation

इस मौके पर बारहवीं सदी के एक चम्मच से मंत्रों के साथ किंग पर एक पवित्र तेल का छिड़काव किया जाएगा।

King Charles
Image Source : TWITTER.COM/ROYALFAMILYKing Charles

इस समारोह में लगभग 700 साल पुरानी एक कुर्सी भी होगी। इस कुर्सी एक खास बात ये है कि इसमें एक पत्थर भी लगा है जिसके बारे में बताया जाता है कि जब इस पत्थर को देख कर सही उत्तराधिकारी का चुनाव किया जाता था। 

King Charles Church
Image Source : TWITTER.COM/ROYALFAMILYKing Charles Church

कहा जाता है कि जब असल उत्तराधिकारी इसे देखता था तो उस पत्थर से दहाड़ निकलती थी। तो, आज ब्रिटेने ही नहीं पूरी दुनिया की नजर इस राजा-रानी की ताजपोशी पर होगी।

royal_family
Image Source : TWITTER.COM/ROYALFAMILYroyal_family

Source: twitter.com/RoyalFamily

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल