1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. करना चाहते हैं श्री खाटू श्याम जी के दर्शन, जानें बाबा के द्वार तक कैसे पहुंचें?

करना चाहते हैं श्री खाटू श्याम जी के दर्शन, जानें बाबा के द्वार तक कैसे पहुंचें?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 22, 2025 05:37 pm IST,  Updated : Aug 22, 2025 05:37 pm IST

क्या आप भी श्री खाटू श्याम जी के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं? अगर हां, तो आपको ट्रेन, बस और फ्लाइट, तीनों रूट्स के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा- India TV Hindi
हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा Image Source : INDIA TV

हर साल देश-विदेश से अच्छी खासी तादाद श्री खाटू श्याम जी के दर्शन करने के लिए आती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान के सीकर जिले में खाटू श्याम महाराज का मंदिर स्थित है। ये मंदिर श्रीकृष्ण के भक्तों के बीच काफी प्रसिद्ध है। इस मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है। इसके साथ ही इस मंदिर में पांडव पुत्र भीम के पोते बर्बरीक की पूजा भी की जाती है।

कैसे जाएं खाटू श्याम?

खाटू श्याम मंदिर तक पहुंचने के लिए आप बस या फिर ट्रेन का टिकट बुक कर सकते हैं। ट्रेन से सफर तय करने के लिए राजस्थान के जयपुर रेलवे स्टेशन तक रिजर्वेशन करा लीजिए। इसके बाद मंदिर तक पहुंचने के लिए आप जयपुर के सिंधी बस स्टैंड से बस या फिर टैक्सी बुक कर सकते हैं। वहीं, अगर आप बस से सफर तय करना चाहते हैं, तो आप अपने नजदीकी बस स्टैंड से जयपुर के सिंधी बस स्टैंड तक का टिकट ले सकते हैं।

बुक कर सकते हैं फ्लाइट

अगर आप कम समय में खाटू श्याम मंदिर तक पहुंचना चाहते हैं, तो आप फ्लाइट बुक कर सकते हैं। सबसे पहले जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की फ्लाइट बुक कर लीजिए। अब एयरपोर्ट के बाहर से खाटू श्याम तक जाने के लिए टैक्सी बुक कर लीजिए। लेकिन जाहिर सी बात है कि फ्लाइट की यात्रा, बस या फिर ट्रेन की यात्रा से ज्यादा महंगी होगी।

गौर करने वाली बात

अगर आप श्री खाटू श्याम जी के दर्शन अच्छे से करना चाहते हैं, तो आप टिकट ले सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 18 साल से कम उम्र के भक्तों का दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं होता है। इसके साथ ही आपको पता होना चाहिए कि बाबा के मंदिर में प्रसाद के अलावा कुछ भी ले जाना मना है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल