1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. बनारसी साड़ी से लेकर पान तक, बनारस जाएं तो बिना ये 2 काम किए बिलकुल न लौटें

बनारसी साड़ी से लेकर पान तक, बनारस जाएं तो बिना ये 2 काम किए बिलकुल न लौटें

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jan 12, 2023 01:49 pm IST,  Updated : Jan 12, 2023 01:53 pm IST

How to reach Varanasi: बनारस भारत के कुछ सबसे प्राचीन शहरों में से एक है। यहां सिर्फ महादेव ही नहीं रहते बल्कि, एक बेहतरीन संस्कृति वास करती है।

How to reach Varanasi - India TV Hindi
How to reach Varanasi Image Source : FREEPIK

गंगा के तट पर बसा बनारस या कहें वाराणसी (Varanasi), दुनियाभर में अपनी कला और संस्कृति के लिए जाना जाता है। उत्तर प्रदेश के दक्षिण में, पवित्र गंगा नदी के तट पर स्थित, वाराणसी पूरे भारत के साथ-साथ विदेशों से तीर्थयात्रियों को आकर्षित करता है। ये अपनी प्राचीन गुंबदों, मठों, आश्रमों, पुजारियों, बनारसी साड़ियों से भरी दुकानों वाली संकरी गलियों और यहां के मस्तमौला लोगों के लिए प्रसिद्ध है। तो, आइए आज जानते हैं सबसे कम समय में वाराणसी कैसे जाएं और वाराणसी में शॉपिंग कहां करें और बहुत कुछ, सिर्फ इस एक आर्टिकल में।

 Places to visit Varanasi
Image Source : FREEPIK Places to visit Varanasi

वाराणसी कैसे जाएं-How to reach Varanasi

वाराणसी आप कई तरह से जा सकते हैं। सबसे कम समय में आपहवाई जहाज से पहुंच सकते हैं।  वाराणसी हवाई अड्डा भारत के कुछ प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली और मुंबई से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है तो, आप हवाई जहाज लें और बनारस पहुंच जाएं। इसके अलावा आप वाराणसी, बस से भी जा सकते हैं। यहां उत्तर प्रदेश और पड़ोसी राज्यों के प्रमुख शहरों से हर समय बस मिल जाती है।  इसके अलावा आप ट्रेन और बाय रोड या सेल्फ ड्राइव करके भी बनारस जा सकते हैं।

Varanasi Places
Image Source : FREEPIKVaranasi Places

1. बनारस में घूमने की जगह-Places to visit Varanasi

बनारस में घूमने की कई जगह हैं। जैसे काशी विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर, अस्सी घाट, दशाश्वमेध घाट समेत तमाम घाटें, रामनगर किला, नया विश्वनाथ मंदिर और तुलसी मानस मंदिर।

Shopping in Varanasi
Image Source : FREEPIKShopping in Varanasi

2. वाराणसी में शॉपिंग करने वाली जगह-Shopping in Varanasi in hindi

वाराणसी में शॉपिंग करने वाली कई जगह हैं। जैसे कि ठठेरी बाजार जो कि तांबे की धातु से बनी धार्मिक कलाकृतियों के लिए प्रसिद्ध है। यह जगह सिल्क और ब्रोकेड के लिए काफी मशहूर है। विश्वनाथ लेन, जहां डिजाइनर चूड़ियां, दुपट्टे या साड़ी ले सकते हैं। गोदौलिया बाजार, जहां से आप बनारसी साड़ी खरीद सकते हैं और खाने पीने की चीजें जैसे टमाटर की चाट, बनारसी पान, लस्सी, दही-जलेबी और मिठाइयां खा सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल