1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. भगवान कृष्ण के राज्य में मनाएं Kite festival 2024, घूम आएं द्वारकाधीश की पूरी नगरी

भगवान कृष्ण के राज्य में मनाएं Kite festival 2024, घूम आएं द्वारकाधीश की पूरी नगरी

 Published : Jan 09, 2024 11:32 am IST,  Updated : Jan 09, 2024 11:33 am IST

Kite festival 2024 in Dwarka: इस बार International kite festival 2024 गुजरात के कई अलग-अलग शहरों में आयोजित किया गया है। इन्हीं शहरों में से एक है द्वारका। आइए, जानते हैं यहां कैसे पहुंचे और द्वारका में घूमने की जगह।

Kite festival- India TV Hindi
Kite festival Image Source : SOCIAL

Kite festival 2024 in Dwarka:   अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव (International kite festival 2024) इस बार काफी अलग और बड़ा है। 9 शहर हैं और दुनियाभर से आए 221 पतंगबाज। इन शहरों में लोग तरह-तरह के पतंगों से पतंगबाजी करेंगे। आप इसका आनंद उठा सकते हैं और इसके लिए इन शहरों में जा सकते हैं। तो, इन्हीं में से एक शहर है द्वारका जहां आप जाकर इस फेस्टिवल का पूरी तरह से लुत्फ उठा सकते हैं। खास बात ये है कि आप यहां कहीं जगहों पर और भी घूमकर आ सकते हैं। तो , जानते हैं द्वारका में कहां जाएं और किन-किन जगहों पर घूमकर आएं।

द्वारका में आज से Kite festival

द्वारका में आज यानी 9 जनवरी से  अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव मनाया जाएगा। यहां इसका समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होगा। यहां फ्री एंट्री होगी और इन जगहों पर घूमना आपको खुश कर सकता है। यहां आप प्रतियोगियों को पतंग लड़ाते देखेंगे और यहां के तरह-तरह के रंगारंग समारोह का भी लुत्फ उठा सकते हैं। साथ ही अगर आप यहां आए हैं तो द्वारका में कई जगहों पर घूमकर भी आ सकते हैं। 

International Kite Festival 2024: पतंगबाजी का है शौक, तो मकर संक्रांति पर बना लें गुजरात घूमने का प्लान

द्वारका में कहां घूमें?         

1. द्वारकाधीश मंदिर

द्वारका के राजा भगवान कृष्ण के लिए फेमस है। ये असल में बेहद सुंदर और 5 मंजिला मंदिर है जहां कि नागरा वास्तुशैली इसे और खूबसूरत बनाती है। यहां मंदिरों की दीवारों पर देवताओं और पशु पक्षियों की आकृतियां बनी हुई है। ये मंदिर द्वारकाधीश मंदिर रेलवे स्टेशन से महज 3 किमी की दूरी पर  ही है।

dwarka temple
Image Source : SOCIALdwarka temple

2. रुक्मणि देवी मंदिर

रुक्मणि देवी मंदिर भगवान की पहली पत्नी रुक्मणि का है। दरअसल, ये मंदिर काफी सुंदर और भव्य है। द्वारका जाकर आप इस मंदिर को देख सकते हैं और यहां के आस-पास के इलाकों में भी घूम सकते है। 

कच्छ के रण में खास होता है International Kite Festival, जानें कहां, कब और क्या पहन कर जाना है

3. द्वारका बीच

द्वारकाधीश मंदिर से 1 किमी की दूरी पर है द्वारका बीच जहां आप घूमकर आ सकते हैं। यहां बीच पर आप पैदल चल सकते हैं और सुनहरी रेट के साथ बहती लहरों का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां आपको बहुत से लोग घूमते नजर आए जाएंगे। ये जगह मन को शांत करने वाली है। तो, इस द्वारका जाएं तो, इन जगहों पर भी घूमकर आएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल