1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. बिना प्लानिंग के पहुंच जाएं यहां घूमने, भारत के सबसे शांत हिल स्टेशनों में से है एक

बिना प्लानिंग के पहुंच जाएं यहां घूमने, भारत के सबसे शांत हिल स्टेशनों में से है एक

 Published : Apr 03, 2024 01:51 pm IST,  Updated : Apr 03, 2024 01:51 pm IST

दिल्ली से बस 4 से 5 घंटे की दूरी पर ही ये जगह है। यहां जाने के लिए आपको बहुत ज्यादा प्लानिंग की जरूरत नहीं है। बस आपको थोड़ा ठहर कर यहां शांति से घूमना है।

lansdowne places to visit - India TV Hindi
lansdowne places to visit Image Source : SOCIAL

अगर आप वीकेंड पर घर बैठे बोर नहीं होना चाहते तो आप यहां घूमकर आ सकते हैं। दरअसल, दिल्ली से इस जगह की दूरी बहुत ज्यादा नहीं है और आप कभी भी समय निकालकर यहां घूमने जा सकते हैं। खास बात ये है कि ये जगह काफी शांत है और यहां घूमने के लिए आपको ज्यादा तैयारी करने की भी जरूरत नहीं है। इसके अलावा यहां की प्राकृतिक खूबसूरती आपने मन को शांत कर देगी और आपको बेहतर महसूस करवाएगी। तो, बस जानते हैं आपको कहां जाना और किन जगहों पर घूमना है। 

भारत के सबसे शांत हिल स्टेशनों में से है एक है लैंसडाउन (lansdowne)

अगर आप दिल्ली के शोर से दुखी हो गए हैं और आप किसी शांत जगह पर जाना चाहते हैं तो आपको लैंसडाउन जाना चाहिए। इस जगह की खास बात ये है कि यहां पहाड़ है, झाड़ियां हैं, जंगल हैं और उनके बीच बहती हुई नदियां हैं। ये पूरा हिल होटल के किसी कमरे से देखने पर भी सुंदर लगता है। इसके अलावा कमरे से निकलकर किसी पहाड़ की ओट में भी बैठना बेहद सुखद होता है।

लैंसडाउन क्यों प्रसिद्ध है?

1. ताड़केश्वर और बालेश्वर महादेव मंदिर

लैंसडाउन में ही है ताड़केश्वर और बालेश्वर महादेव मंदिर जहां आप घूमने जा सकते हैं। यह जगह बेहद खूबसूरत है और यहां जाकर घूमना आपको स्पेशल महसूस करवा सकता है। लैंसडाउन की खास बात ये है कि इन मंदिरों तक जाने का रास्ता तक बेहद खूबसूरत है जहां से गुजरना एक सुखद अहसास कराता है। 

2. कालागढ़ टाइगर रिजर्व 

कालागढ़ टाइगर रिजर्व उत्तराखंड के कई जीवों का घर है। यहां आपको बाघ देखने को मिल जाएंगे। साथ ही यहां की जंगल सफारी आपके मन को खुश कर देगी। तो, लैंसडाउन जाकर आप इस जगह में घूम सकते हैं। ये बेहद खास है और यहां घूमना प्रकृति के बनाए वन्स जीवों को देखने और यहां की शांत वातावरण को देखने और महसूस करने का मौका है।

places to visit
Image Source : SOCIALplaces to visit

3. टिप इन टॉप

टिप इन टॉप लैंसडाउन की एक ऐसी जगह है जहां सैंट मेरी चर्च है और आसपास के इलाकों में कई और छोटे चर्च भी हैं। यहां घूमना आपके लिए खास हो सकता है खासकर कि अगर आपके पास समय हो तो आप आस-पास के इलाकों के कई सारे चर्च में घूमकर आ सकते हैं। तो, अगर आपको समय मिले तो लैंसडाउन जरूर घूमकर आएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल