1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. होली की शॉपिंग के लिए फेमस हैं दिल्ली के ये बाजार, रंग-गुलाल से लेकर कुर्ता और टोपी तक यहां सब मिल जाएगा

होली की शॉपिंग के लिए फेमस हैं दिल्ली के ये बाजार, रंग-गुलाल से लेकर कुर्ता और टोपी तक यहां सब मिल जाएगा

 Published : Mar 19, 2024 10:32 am IST,  Updated : Mar 19, 2024 10:32 am IST

होली की शॉपिंग के लिए आप दिल्ली के इन बाजारों का चुनाव कर सकते हैं। यहां आपको हर तरह की चीजें मिल जाएंगी। जैसे कि रंग-गुलाल से लेकर कुर्ता और टोपी तक सबकुछ।

shopping places for holi- India TV Hindi
shopping places for holi Image Source : SOCIAL

होली आने वाली है और इस त्योहार के लिए लोग तरह-तरह की चीजों की शॉपिंग करते हैं। जैसे रंग-गुलाल, कुर्ता-टोपी, साड़ी और ज्वेलरी। इसके अलावा लोग घर सजाने के लिए भी कई चीजों को खरीदते हैं। ऐसे में आप दिल्ली में होली की शॉपिंग करना चाहते हैं तो इन मार्केट का चुनाव कर सकते हैं। पहले तो इस एक जगह पर जाकर आपको सबकुछ मिल जाएगा। दूसरा, आपको यहां सब किफायती दामों पर मिल जाएगा यहां तक कि होली में दी जाने वाली विशिंग गिफट्स भी। तो, आइए, जानते हैं होली की शॉपिंग के लिए दिल्ली में कहां जाएं।

होली की शॉपिंग के लिए दिल्ली में कहां जाएं?

1. सदर बाजार

आप होली की शॉपिंग के लिए सदर बाजार भी जा सकते हैं। यहां की खास बात येहै कि यहां आपको एक ही रोड पर सबकुछ मिल जाएगा। आपको यहां रंग-गुलाल, सजावट के सामान और फिर हर प्रकार के कपड़े तक मिल जाएंगे। ये कुछ ऐसा है कि एक ही जगह पर आपको सबकुछ मिल जाए।

ये हैं भारत की वो जगहें जहां नहीं मनाया जाता है होली का त्यौहार, वजह करेगी आपको हैरान

2. लाजपत मार्केट

होली की शॉपिंग के लिए आप लाजपत मार्केट जा सकते हैं। यहां सबसे पहले तो आपको कपड़े मिल जाएंगे और फिर मैचिंग ज्वेलरी भी मिल जाएगी। इसके अलावा आपको यहां तरह-तरह के गिफिट्स और फिर किचन के सामान भी मिल जाएंगे। जैसे कि अग आप होली में घर आए मेहमानों को सर्व करने के लिए कुछ बर्तन खरीदना चाहते हैं तो भी ये आपको यहां मिल जाएंगे। साथ ही घर के लिए भी गिफ्टिंग आइटम आपको मिल जाएंगे। 

holi
Image Source : SOCIALholi

शरारा-गरारा से लेकर चांद बालियां तक, यहां से करें ईद की शॉपिंग

 

3. दिल्ली हाट

दिल्ली हाट गुलाल और रंगों की खरीदारी के लिए परफेक्ट जगह है। इसके अलावा आपको यहां कुछ ऐसी चीजें भी मिल जाएंगी जो कि आपके किचन में काम आ जाएं। इसके अलावा आपको यहां कपड़े और कुछ आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी मिल जाएंगे। तो, आप होली की शॉपिंग के लिए इन जगहों पर जा सकते हैं। यहां तमाम चीजें आपको अच्छी कीमतों पर मिल जाएंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल