1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. बर्बाद हो जाएंगी आपकी छुट्टियां, अगर बनाया भीड़भाड़ से घिरे इन हिल स्टेशन्स को एक्सप्लोर करने का प्लान

बर्बाद हो जाएंगी आपकी छुट्टियां, अगर बनाया भीड़भाड़ से घिरे इन हिल स्टेशन्स को एक्सप्लोर करने का प्लान

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 18, 2024 02:59 pm IST,  Updated : Jun 18, 2024 02:59 pm IST

अगर आप भी गर्मियों की छुट्टियों में कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो गलती से भी इन जगहों को एक्सप्लोर करने के बारे में मत सोचिएगा।

Crowded Hill Stations- India TV Hindi
Crowded Hill Stations Image Source : PEXELS

अगर आप अपनी छुट्टियों को बर्बाद होने से बचाना चाहते हैं तो दिल्ली के आसपास के इन हिल स्टेशन्स को एक्सप्लोर करने का प्लान न बनाएं। आप यकीनन इन हिल स्टेशन्स की खूबसूरत वादियों को देखने के लिए बेताब होंगे लेकिन इस सीजन में आपको यहां पर सिर्फ भीड़ मिलेगी।

  • ऋषिकेश- गर्मियों की छुट्टियों में कई लोग ऋषिकेश को एक्सप्लोर करने का प्लान बनाते हैं। लेकिन यहां पर लोगों की तादाद इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि एंजॉय करना तो दूर की बात है आप ऋषिकेश में सही से घूम तक नहीं पाएंगे। अगर आप उत्तराखंड में स्थित ऋषिकेश जाने का प्लान बना रहे हैं तो इसे कैंसिल करना ही बेहतर होगा।

  • शिमला/मनाली- हिमाचल प्रदेश में स्थित शिमला/मनाली में हर साल अच्छी खासी तादाद में टूरिस्ट्स आते हैं। लेकिन गर्मियों की छुट्टियों के दौरान इस जगह पर लोगों का हुजूम नजर आता है। व्यू के नाम पर आपको हर जगह बस लोगों की भीड़ ही नजर आएगी। अगर आप सुकून महसूस करने के लिए शिमला/मनाली जा रहे हैं तो एक बार फिर से सोच लीजिए।

  • मसूरी- उत्तराखंड में स्थित मसूरी को एक्सप्लोर करने का फैसला भी गलत साबित हो सकता है। लोगों की भीड़ के बीच पहाड़ों की रानी मसूरी में घूमने का कोई फायदा नहीं है। लोग शहर के शोर-गुल से दूर रहने के लिए हिल स्टेशन्स को एक्सप्लोर करने का प्लान बनाते हैं। लेकिन इस सीजन में आपको मसूरी में भी शहर के जितना ही शोर-गुल सुनाई देगा।

अगर आप इन सभी हिल स्टेशन्स पर घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो ऑफ सीजन में जाइए। इन जगहों को एक्सप्लोर करने का असली मजा भीड़भाड़ में नहीं बल्कि शांति में आएगा। इसलिए अपनी गर्मियों की छुट्टियों को बर्बाद होने से बचा लीजिए और इन हिल स्टेशन्स की जगह कहीं और घूमने जाने का प्लान बनाइए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल