1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. गर्मियों में जल्दी खट्टा हो जाता है दही, लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए फॉलो करें आसान टिप्स

गर्मियों में जल्दी खट्टा हो जाता है दही, लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए फॉलो करें आसान टिप्स

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 14, 2024 12:19 pm IST,  Updated : Jun 14, 2024 01:06 pm IST

गर्मियों के मौसम में खाने की बहुत सी चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं। अगर आप भी गर्मियों में दही को लंबे समय तक फ्रेश रखना चाहते हैं तो आपको कुछ कमाल की टिप्स को जरूर फॉलो करके देखना चाहिए।

Curd- India TV Hindi
Curd Image Source : PEXELS

गर्मी के भयंकर प्रकोप की वजह से खाने की कुछ चीजों को खराब होने से बचाना बेहद मुश्किल हो जाता है। गर्मियों में दही को फ्रिज में रखने के बाद भी महज एक दो दिन के अंदर ही खट्टास पैदा हो जाती है। अगर आपको भी बार-बार इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आज हम आपको इस समस्या के कुछ समाधानों के बारे में बताने जा रहे हैं।

सही तरीके से स्टोर करें

अक्सर लोग खाने की चीजों को सही तरीके से स्टोर नहीं करते हैं जिसकी वजह से फूड आइटम्स लंबे समय तक टिक नहीं पाते हैं और खराब हो जाते हैं। अगर आप दही को सही तरीके से स्टोर करेंगे तो दही लंबे समय तक ताजा रह पाएगा। आइए दही को स्टोर करने के कुछ सही तरीकों के बारे में जानते हैं।

  • बर्तन को हमेशा ढकें- दही को जिस भी कंटेनर में रखें, उसे ढकना न भूलें। बर्तन को ढककर फ्रिज में रखने से आप दही की शेल्फ लाइफ को बढ़ा पाएंगे।

  • यूज करें कांच का बर्तन- क्या आप भी दही को स्टील या फिर प्लास्टिक के बर्तन में रखते हैं। अगर हां, तो अब आपको दही स्टोर करने के लिए कांच के बर्तन का इस्तेमाल करना चाहिए। कांच का बर्तन दही में खट्टास को पैदा होने से रोक सकता है।

  • एयर टाइट होना चाहिए कंटेनर- अगर आप दही की शेल्फ लाइफ को बढ़ाना चाहते हैं तो एयर टाइट कंटेनर का इस्तेमाल करना न भूलें। इस तरह से दही को लंबे समय तक फ्रेश रखा जा सकता है।

  • ज्यादा देर बाहर न रखें- दही को इस भयंकर गर्मी में ज्यादा देर तक बाहर छोड़ना सही नहीं है। गर्मी की वजह से दही जल्दी खराब हो जाएगा। अगर आप दही खरीदकर लाए हैं तो आपको इसे कांच के कंटेनर में डालकर तुरंत फ्रिज में रख देना चाहिए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल