1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सिर्फ 1 चम्मच घी में बनाएं पूरे घर का खाना, स्वाद ऐसा कि यकीन करना हो जाएगा मुश्किल, जानिए क्या है ट्रिक

सिर्फ 1 चम्मच घी में बनाएं पूरे घर का खाना, स्वाद ऐसा कि यकीन करना हो जाएगा मुश्किल, जानिए क्या है ट्रिक

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jun 13, 2024 12:54 pm IST,  Updated : Jun 13, 2024 12:54 pm IST

No Oil Recipe: खाने में तेल की मात्रा जितनी कम हो सके सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद होता है। आज हम आपको बिना तेल के पूरे घर का खाना बनाने का तरीका बता रहे हैं। जानिए क्या है ये ट्रिक।

बिना तेल का खाना- India TV Hindi
बिना तेल का खाना Image Source : FREEPIK

क्या आप सोच सकते हैं कि बिना तेल के भी खाना बनाया जा सकता है और वो भी बेहद स्वादिष्ट। जी हां ऐसा हो सकता है। आज हम आपको बिना तेल के पूरे घर के लिए स्वादिष्ट खाना बनाने का तरीका बता रहे हैं। जिसमें दाल, रायता चावल और रोटी शामिल है। आप पूरे घर के लिए तैयार होने वाले इस खाने में चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए 1 चम्मच घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। वो भी कोई जरूरी नहीं है। जानिए कैसे बनाएं बिना तेल वाला खाना?

बिना तेल-घी के बनाएं दाल

  • इसके लिए मिक्स दाल यानि आप 3-4 दाल को मिलाकर भिगो लें। 

  • अब कुकर में बिना तेल के जीरा डालकर भून लें। 

  • 2 टमाटर, 5-6 कली लहसुन, 1 इंच अदरक और 2 हरी मिर्च को पीस लें। 

  • अब जरी हल्का भुन जाए तो पिसे हुए टमाटर की प्यूरी डालकर पकाएं। 

  • आप चाहें तो इसमें थोड़ा प्याज भी डाल सकते हैं। टमाटर को पकने और पानी सूखने तक पकाएं।

  • अब इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, नमक और थोड़ी लाल मिर्च डाल दें।

  • जब टमाटर मसाले के साथ पक जाए तो इसमें धुली दाल और पानी डाल दें। 

  • अब इसमें थोड़ा हींग या हींग का पानी डाल दें। तेज गैस पर 2-3 सीटी आने दें।

  • इसके बाद गैस की फ्लेम स्लो कर दें और 5-7 मिनट के लिए दाल को और पकाएं। 

  • प्रेशर निकलने पर दाल को चेक कर लें और ऊपर से 1 चम्मच देसी घी और हरा धनिया डाल दें।

  • इसके साथ स्टीम राइस, मल्टी ग्रेन रोटी बिना घी वाली और साथ में प्याज हरी मिर्च वाला रायता बनाकर इंजॉय करें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल