1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बिना तेल के भी बन सकते हैं इतने टेस्टी छोले, देखकर यकीन नहीं होगा, जरूर ट्राई करें ये Zero Oil रेसिपी

बिना तेल के भी बन सकते हैं इतने टेस्टी छोले, देखकर यकीन नहीं होगा, जरूर ट्राई करें ये Zero Oil रेसिपी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jun 12, 2024 10:40 am IST,  Updated : Jun 12, 2024 10:40 am IST

Zero Oil Recipe: हफ्ते में कम से कम 1-2 दिन बिना तेल वाली सब्जी जरूर खानी चाहिए। आप किसी भी सब्जी को बिना ऑयल के आसानी से कुक कर सकते हैं। आज हम आपको बिना तेल वाले छोले बनाने का तरीका बता रहे हैं। ट्राई करें ये जीरो ऑयल रेसिपी।

बिना तेल की सब्जी- India TV Hindi
बिना तेल की सब्जी Image Source : FREEPIK

खाने में ऊपर तैरता हुआ तेल सिर्फ मोटापा और कोलेस्ट्रॉल ही बढ़ाता है। स्वाद के चक्कर में लोग सब्जी में भर-भर कर तेल डालते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं तेल में अपना कोई स्वाद नहीं होता। इससे सिर्फ सब्जी में रंग आता है। आप चाहें तो बिना तेल के भी स्वादिष्ट सब्जी बना सकते हैं। महीने में 1 हफ्ते आपको बिना तेल वाला खाना जरूर खाना चाहिए। इससे आपका वजन कम होगा साथ ही कोलेस्ट्रोल कम होने से दिल भी स्वस्थ रहेगा। आज हम आपको बिना तेल वाले छोले बनाने का तरीका बता रहे हैं। आप घर पर जब ये जीरो ऑयल रेसिपी (Zero Oil Recipe) ट्राई करेंगे तो यकीन नहीं होगा कि ये सब्जी बिना तेल के बनाई गई है। जानिए बिना तेल के कैसे बनाते हैं छोले?

बिना तेल के कैसे बनाएं छोले (Zero Oil Chhole Recipe )

  1. 1 कप छोले को रातभर पानी में भिगो दें और सुबह साफ पानी से 1-2 बार धो लें।

  2. अब छोले को उबालने के लिए कुकर में डाल दें और करीब 2 कप पानी डाल दें।

  3. सबसे पहले स्वादानुसार नमक डालें। अब इसमें 1 बारीक कटी प्याज, 1 हरी मिर्च बारीक कटी।

  4. 3-4 कली लहसुन और 1 इंच अदरक का टुकड़ा कद्दूकर करके डालें और 2 छोटे टमाकर को कद्दूकस करके डाल दें।

  5. अब 2 सीटी तेज पर आने के बाद छोले की गैस को एकदम स्लो कर दें और 10 मिनट और पकाएं।

  6. करीब आधा कप से कम पानी में आधा स्पून हल्दी, आधा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च, थोड़ी कुटी लाल मिर्च और 1 चम्मच धनिया पाउडर डालें।

  7. इसमें एक चम्मच आमचूर पाउडर मिला लें, थोड़ी हींग और 1 चम्मच जीरा पाउडर और 1 स्पून छोले मसाला मिलाएं।

  8. सारे मसालों को अच्छी तरह से पानी में मिक्स कर लें और फिर कुकर खुलने के बाद ये मासले मिला दें।

  9. अब छोले में 1 सीटी और लगा लें जिससे सारे मसाले अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं।

  10. ऊपर से हरा धनिया डालें और छोले को रोटी या चावल के साथ खाएं जिसमें बिल्कुल भी तेल नहीं पड़ता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल