शाम के नाश्ते में अक्सर लोग समोसा या चाट खाना पसंद करते हैं हालांकि ये चीज़ें सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं। लोगों को लगता है कि हेल्दी चीज़ें टेस्टी नहीं होती हैं इसलिए शाम के नाश्ते में लोग अक्सर हेल्दी ब्रेकफास्ट स्किप कर देते हैं। लेकिन ऐसा है नहीं! अगर आप कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं तो मखाने का सेवन कर सकते हैं। सिर्फ मखाना खाने में बोर हो सकता है इसलिए हम आपके लिए एक बेहतरीन रेसिपी लेकर आये हैं। आप शाम के समय मखाने का चाट बना सकते हैं। मखाना चाट नाश्ते के लिए एक परफेक्ट स्नैक्स है। साथ ही मखाना फाइबर और प्रोटीन से भरपूर है जो आपकी पाचन प्रकिया और डाइजेशन को दुरुस्त करता है। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं ये लाजवाब रेसिपी?
Related Stories
मखाना चाट बनाने के लिए सामग्री: Ingredients for making Makhana Chaat:
मखाना आधा कप, 1 प्याज (बारीक कटा हुआ), 1 टमाटर (बारीक कटा हुआ), 1 छोटा खीरा (बारीक कटा हुआ), कच्चा आम 1/4 कप (बारीक कटा हुआ), कद्दूकस किया हुआ 1 छोटा चुकंदर, धनिया बारीक कटा हुआ, नमक स्वादानुसार, काली मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच, भुना जीरा पाउडर, 1 चम्मच, नींबू का रस, देसी घी 1 बड़ा चम्मच, अनार 1/4 कप (टॉपिंग के लिए)
मखाना चाट बनाने की विधि: How to make Makhana Chaat in hindi
-
पहला स्टेप: मखाना चाट बनाने के लिए सबसे पहले गैस ऑन कर गर्म तवे पर 1 बड़ा चम्मच घी डालें और मखाने को कुरकुरा होने तक भून लें और एक तरफ रख दें।
-
दूसरा स्टेप: अब एक बड़ा बर्तन लें और उसमें मखाने को डालें। अब इसमें 1 प्याज, 1 टमाटर 1 छोटा खीरा, 1/4 कप कच्चा आम को बारीक काटकर मिलाएं साथ ही इसमें कद्दूकस किया हुआ 1 छोटा चुकंदर, भी मिलाएं।
-
तीसरा स्टेप: इसके बाद आप इसमें नींबू का रस, स्वादानुसार नमक, 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, 1 चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
-
चौथा स्टेप: आखिरी स्टेप में आप हरी धनिया ऊपर से गार्निशिंग करने के लिए डालें। साथ ही आप अनार के दाने को भी टॉपिंग के लिए डाल सकते हैं। अपाक चटपटा मखाना चाट तैयार है। इसे सर्व करें और लुत्फ़ उठायें