1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. नाश्ते में खाएं दही के फुल्के, हाज़मा होगा दुरुस्त...इम्यूनिटी भी होगी बूस्ट; जानें बनाने का आसान तरीका

नाश्ते में खाएं दही के फुल्के, हाज़मा होगा दुरुस्त...इम्यूनिटी भी होगी बूस्ट; जानें बनाने का आसान तरीका

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 09, 2024 06:30 am IST,  Updated : Jun 09, 2024 06:30 am IST

सुबह के नाश्ते में आप दही के फुल्के खायें इससे ना केवल लाजवाब स्वाद मिलेगा बल्कि ये पाचन के लिए भी बेहतरीन हैं। जानते हैं रेसिपी?

Dahi ke fulki- India TV Hindi
Dahi ke fulki Image Source : SOCIAL

इस गर्मी के मौसम में दही से बना व्यंजन हमारे लिए अमृत समान है।चाहे आप सादे  दही का सेवन करें या फिर रायते का यह  पाचन से लेकर इम्यून सिस्टम बूस्ट करने में बेहद प्रभावकारी है।आज हम आपको दही की एक बेहद यूनिक रेसिपी बताने वाले हैं, जिसे बनाना बेहद आसान है लेकिन इसका स्वाद बेहद लाजवाब है।आप इस रेसिपी को नाश्ते में ट्राई करें। इसे नाश्ते में खाने से आपका हाज़मा दुरुस्त होगा। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं दही के फुल्के।

दही फुल्के बनाने के लिए सामग्री 

आधा किलो दही, 10 ग्राम बेसन, लहसुन का पेस्ट, आधा चम्मच काला नमक, स्वाद अनुसार नमक, अदरक का पेस्ट, काला मिर्च, भुना हुआ जीरा, सूखी लाल मिर्च, जीरा, प्याज के बारीक टुकड़ें, लाल मिर्च

दही फुल्के बनाने का तरीका-

  • पहला स्टेप: दही फुल्की बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में बेसन लें और फिर इसमें नमक, प्याज के बारीक टुकड़े, लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च, जीरा डालें और उसके बाद इसमें पानी डालकर एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें।

  • दूसरा स्टेप: अब एक दूसरे बड़े बर्तन में में दही को अच्छी रह से ब्लेंड कर लें। फिर इसमें काला नमक, स्वाद अनुदार नमक, अदरक-लहसुन का पेस्ट, काला मिर्च, भुना हुआ जीरा को कूटकर इसमें डाल दें और अच्छी तरह से मिला लें। दही को पतला करने के लिए आप इसमें पानी भी मिला सकते हैं।

  • तीसरा स्टेप: अब एक कड़ाही में तेल गर्म कर लें फिर इसमें बेसन का घोल डालकर फुल्के को ब्राउन होने के बाद छान लें। जब फुल्के तैयार हो जाएँ तब उसे दही के मिश्रण में डालकर रख दें।

  • चौथा स्टेप: अब एक पैन में तेल डालकर गर्म कर लें। फिर इसमें सूखी लाल मिर्च और जीरा का तड़का दें और फिर इस तडेको को दही फुल्के में डाल दें। आपका दही का फुल्का तैयार है अब इसके ऊपर हरा धनिया डालकर सर्व करें। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल