1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. चुनावी रिजल्ट देखकर छूट रहे हैं पसीने तो पिएं ताड़गोले का शरबत, बॉडी को तुरंत मिलेगी ठंडक; जानें कैसे बनाएं?

चुनावी रिजल्ट देखकर छूट रहे हैं पसीने तो पिएं ताड़गोले का शरबत, बॉडी को तुरंत मिलेगी ठंडक; जानें कैसे बनाएं?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 04, 2024 06:49 pm IST,  Updated : Jun 04, 2024 06:49 pm IST

इस चुनावी माहौल में अपने आप को ठंड रखने के लिए आप भी आइस एप्पल यानी की ताड़गोले का शरबत बनाकर पिएं। चलिए जानते हैं रेसिपी?

Ice Apple Juice Recipe- India TV Hindi
Ice Apple Juice Recipe Image Source : SOCIAL

अगर आप भी चुनावी नतीजों को देखने के लिए सुबह से टीवी, मोबाइल पर अपनी नज़रे गड़ाए हुए हैं तो ज़ाहिर है कि कभी आपका बीपी बढ़ रहा होगा तो कभी पसीने छूट रहे होंगे। दरअसल, 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती अब भी जारी है और फिलहाल सत्ता पक्ष- विपक्ष दोनों में कांटे की टक्कर देखी जा रही है। हालांकि सत्ता पक्ष 299 सीटों से बढ़त बनाए हुए है। इस उमस भरी गर्मी के मौसम में ऐसा गर्मा-गर्म माहौल में अपने आप को ठंडा रखना बेहद ज़रूरी है। इसलिए आप आज ताड़गोले का शरबत (Ice Apple Drink) बनाकर ज़रूर पिएं। ताड़गोले के फायदों से तो आप वाकिफ ही होंगे नारियल की तरह दिखने वाले इस फल का सेवन गर्मियों के मौसम में खूब किया जाता है। चलिए हम आपको बताते हैं आप स्वाद से भरपूर आइस एप्पल का शरबत कैसे बनाएं?

ताड़गोले का शरबत बनाने के लिए सामग्री: (Ingredients for making Ice Apple Juice or Sharbat:)

3 से 4 आइस एप्पल/ ताड़गोला, 3 बड़े चम्मच नन्नारी सिरप,  2 कप ठंडा पानी, बर्फ के कुछ टुकड़े, 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस, 1 बड़ा चम्मच भिगोए हुए सब्जा के बीज

कैसे बनाएं ताड़गोले का शरबत(How to make Ice Apple juice)

  • पहला स्टेप: ताड़गोले का शरबत बनाने के लिए सबसे पहल ताड़गोला के छिलके को अच्छी तरह से निकाल लें।अब इस साफ़ पाने से धोएं और फिर एक बड़े बर्तन में लेकर इन्हें चम्मच या मैशर से अच्छी तरह से मैश कर लें।

  • दूसरा स्टेप: अब इसमें 3 बड़े चम्मच नन्नारी सिरप,( नन्नारी सिरप में चीनी होती है लेकिन आपको और मीठा चाहिए तो आप स्वादानुसार एक्स्ट्रा चीनी मिला सकते हैं) 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस, 2 कप ठंडा पानी, 1 बड़ा चम्मच भिगोए हुए सब्जा के बीज को डालकर अच्छी तरह मिला लें। (सब्जा के बीज को 2 से 3 घंटे तक भिगोकर रखें )

  • तीसरा स्टेप: अब शरबत को 2 कांच के गिलास में निकालें। सरस करने से पहले इसमें बर्फ के टुकड़े डालें। ऊपर से गार्निशिंग के लिए मिंट की पत्ती रखें। अब स्वाद से भरपूर इस शरबत को आप सर्व करे।

:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल