1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. फिटनेस को लेकर हैं सख्त तो खाएं ये हाई प्रोटीन ब्रोकोली पास्ता, हेल्दी भी टेस्टी भी; जानें रेसिपी

फिटनेस को लेकर हैं सख्त तो खाएं ये हाई प्रोटीन ब्रोकोली पास्ता, हेल्दी भी टेस्टी भी; जानें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 03, 2024 11:43 pm IST,  Updated : Jun 03, 2024 11:43 pm IST

ब्रोकोली का पास्ता खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है और इसे आसानी से बनाया जा सकता है तो चलिए हम आपको बताते हैं इसे कैसे बनायें

Broccoli Pasta Recipe - India TV Hindi
Broccoli Pasta Recipe Image Source : SOCIAL

ब्रोकोली का सूप लोग बड़े चाव से पीते हैं साथ ही इसका सलाद भी बेहद चाव से खाते हैं। हालांकि, ब्रोकोली का सेवन ज़्यादातर वही लोग करते हैं जो अपनी सेहत को लेकर सचेत रहते हैं। फिटनेस फ्रीक लोग अपनी डाइट को लेकर बेहद सख्त होते हैं।कई बार उनका मन मैदा से बनी भजिया और पकौड़े खाने का करता है लेकिन वो लोग अपना मन मारकर रह जाते हैं। लेकिन चटपटे और तली भुनी चीज़ों से दूरी ही रखते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं तो हम आपके लिए लाए हैं एक बेहद टेस्टी लेकिन हेल्दी डिश। हम जिस डिश की बात कर रहे हैं उसका नाम है ‘ब्रोकली पास्ता’ अब आप सोच रहे होंगे कि ब्रोकोली का पास्ता भी बनता है क्या?तो हम आपको बता दें जी हाँ! ब्रोकोली का पास्ता खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है और इसे आसानी से बनाया जा सकता है तो चलिए हम आपको बताते हैं इसे कैसे बनायें।

ब्रोकोली पास्ता के लिए सामग्री

300 ग्राम गेहूं का आटा, 250 ग्राम ब्रोकोली, नमक स्वाद अनुसार

सॉस सामग्री:

250 ग्राम चना, लहसुन की 2 कलियाँ, 200 ग्राम टमाटर, 100 ग्राम टमाटर का पेस्ट, इटेलियन हर्ब्स , नमक मिर्च

ब्रोकोली पास्ता बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: सबसे पहले गैस ऑन कर एक बड़ा बर्तन रखें और उसमें पानी डालें और फिर ब्रोकोली को डालकर उसे  उबालें। इसे तब तक उबालें जब तक यह नरम न हो जाए। जब यह उबल जाए तब अब इसे अच्छी तरह मैश कर लें। 

  • दूसर स्टेप: अब मैश किए हुए ब्रोकोली से आटा गूंधें। अब आटा गूंथ कर हो जाए तब इसे एक साइड में रख दें। अब कैची के इस्तेमाल से आटे की लोई बनकर उसे पास्ता स्टाइल में काटें। 

  • टेरसा स्टेप: अब एक कड़ाही में पानी उबालें और उस उबलते हुए पानी में जो अपने पास्ता स्टाइल में ब्रोकोली कट किया है उसे डाल दें जब वह हल्का कड़क हो जाए तब उसे पानी से निकालें। 

  • चौथा स्टेप: अब कड़ाही में तेल डालकर लहसुन, चने, मसले हुए टमाटर और टमाटर के पेस्ट को अच्छी तरह से भूनें। जब वे पक जाए तब उसमे ब्रोकोली का पास्ता ऐड करें। और 10 मिनट बाद आपका ब्रोकोली पास्ता तैयार है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल