1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. नाश्ते में बनाएं बिहारी स्टाइल सत्तू का पराठा, सरसों के तेल और अचार की आएगी खुशबू, जानिए रेसिपी

नाश्ते में बनाएं बिहारी स्टाइल सत्तू का पराठा, सरसों के तेल और अचार की आएगी खुशबू, जानिए रेसिपी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jun 08, 2024 11:25 am IST,  Updated : Jun 08, 2024 11:25 am IST

Sattu Paratha Recipe: गर्मी में सत्तू खाना बहुत फायदेमंद होता है। चना और जौ से बना सत्तू पेट को ठंडक देता है। आप सत्तू से टेस्टी बिहारी स्टाइल में पराठा भी बना सकते हैं। आइये जानते हैं सत्तू पराठे में क्या-क्या पड़ता है।

सत्तू पराठा रेसिपी- India TV Hindi
सत्तू पराठा रेसिपी Image Source : SOCIAL

नाश्ते में पराठे खाना सभी को पसंद होता है। पराठा बेहद स्वादिष्ट और हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन है। आलू, प्याज, गोभी, पनीर और सत्तू का पराठा खूब बनता है। गर्मियों में बिहारी स्टाइल सत्तू का परांठा बनाकर खाएं। आपको मजा आ जाएगा। बिहार की लिट्टी चोखा में जो स्वाद होता है वही आपको सत्तू के पराठे में भी मिलेगा। सरसों के तेल और अचार की खुशबू वाला ये पराठा जब घर में बनता है तो इसकी खुशबू पड़ोस के घरों तक पहुंच जाती है। जानिए कैसे बनाते हैं बिहारी स्टाइल में सत्तू का पराठा और इसमें क्या क्या पड़ता है?

सत्तू का पराठा बनाने की रेसिपी

  • सत्तू का पराठा बनाने के लिए 2-3 कप गेंहू का आटा लेना है

  • 200 ग्राम सत्तू, 1 बड़ा प्याज बारीक काट लें, 1 गांठ लहसुन की, 1 इंच अदरक का टुकड़ा, 3 हरी मिर्च बारीक काट लें।

  • सारी चीजों को बारीक काट लें और 1 चम्मच अजवाइन को हाथों से मसलकर सत्तू में मिक्स कर लें।

  • अब 2 चम्मच सरसों का तेल सत्तू में मिला दें और स्वाद के हिसाब से नमक डाल लें।

  • इसमें 1 मिर्च का अचान या फिर आम का अचार भी डाल सकते हैं। आप अचार का मसाला भी मिला सकते हैं।

  • अब इसमें 1 नींबू का रस निचोड़कर मिला लें। अब सारी चीजों को हाथ से मसलकर मिला लें।

  • करीब 5-6 चम्मच पानी डालें और फिर से सारी चीजों को मिक्स कर लें।

  • सत्तू को हाथ से मसलते हुए मिलाना है जिससे मसाले का स्वाद आएं और ऊपर से हरा धनिया मिला दें।

  • अब गेंहू के आटे से इसका डो तैयार कर लें। आटे में आप थोड़ा नमक और 2 चम्मच घी भी मिला सकते हैं।

  • आटा सेट हो जाए तो रोटी जितनी लोई लें और उसमें सत्तू की स्टफिंग भर दें।

  • अब इसे पराठे जैसा बेल लें और मीडियम फ्लेम पर सत्तू के पराठे को सरसों के तेल में सेंक लें।

  • बिहार में सत्तू का पराठा सरसों के तेल बनता है। आप चाहें तो इसे घी या बटर में सेंक सकते हैं।

  • तैयार हैं गर्मागरम सत्तू के परांठे, जिसे आप चटनी या सॉस से खा सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल