1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सेहत और स्वाद का तड़का मिलेगा एक साथ जब खाएंगे स्प्राउट्स के पराठे, पहला निवाला खाते ही चुम लेंगे बनाने वाले का हाथ; नोट कर लें रेसिपी?

सेहत और स्वाद का तड़का मिलेगा एक साथ जब खाएंगे स्प्राउट्स के पराठे, पहला निवाला खाते ही चुम लेंगे बनाने वाले का हाथ; नोट कर लें रेसिपी?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 12, 2024 10:55 pm IST,  Updated : Jun 12, 2024 10:55 pm IST

अगर आपने भी स्प्राउट्स वाले पराठे नहीं खाए है तो चलिए हम आपको बताते हैं आप यह हेल्दी और टेस्टी पराठे वाली रेसिपी कैसे बनाएं?

स्प्राउट्स के पराठे- India TV Hindi
स्प्राउट्स के पराठे Image Source : SOCIAL

पोषक तत्वों से भरपूर स्प्राउट्स हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है।फिटनेस के लिए ज़्यादातर लोग सुबह के समय इसका सेवन करते हैं।लेकिन क्या आपने कभी डिनर में स्प्राउट्स खाया है? आज हम आपके लिए डिनर में स्प्राउट्स वाले पराठे की रेसिपी लेकर आए हैं।स्प्राउट्स वाले रेसिपी से आपकी हेल्थ के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकती है।तो चलिए जानते हैं कैसे बनायें ये पराठे।

स्प्राउट्स पराठा बनाने के लिए सामग्री (Ingredients for making Sprouts Paratha)

मूंग 1 कप, 2-3 उबले हुए आलू , आटा – 2 कप,  आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच गरम मसाला, हरा धनिया – 2 टेबलस्पून, अजवाइन – आधा चम्मच, जीरा - आधा चम्मच,  स्पून,  तेल – जरुरत के मुताबिक, नमक – स्वादानुसार

स्प्राउट्स पराठा बनाने की विधि (How to make Sprouts Paratha)

  • पहला स्टेप: स्प्राउट्स पराठा बनाने के लिए सबसे पहले मूंग को रात के समय भिगोकर रख दें। सुबह के समय गैस ऑन कर आप मूंग को उबाल लें ताकि वे अच्छी तरह से नरम हो जाएं। दूसरी तरफ आप 2 से 3 आलू भी उबाल लें।

  • दूसरा स्टेप: जब दोनों सामग्री उबल जाए तो आलू के छिलके उतार लें और दोनों को एक बर्तन में डालकर अच्छी तरह से मैश कर लें। अब इस मिश्रण में आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच गरम मसाला, हरा धनिया और स्वादानुसार नमक डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लेंगे। फीलिंग के लिए मसाला तैयार है।

  • तीसरा स्टेप: अब एक बाउलमें गेहूं का आटा लें और उसमें अजवाइन, जीरा साथ ही थोड़ा सा तेल और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। अब पानी डालकर आटे को नर्म गूंथ लें।अब उसके बाद आटे की लोइयां बनाकर थोड़ा सा बेल लें। इसके बाद लोई के बीच में थोड़ा सा तैयार मसाला रखकर उसे बंद करें और फिर हलके हाथों से रोटी की तरह बेल लें

  • चौथा स्टेप: अब  गैस ऑन कर एक नॉनस्टिक पैन में तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें बेला हुआ पराठा डालकर तलें। पराठा दोनों ओर से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक तलें, आप चाहें तो बिना तेल लगाएं भी यह पराठा बना सकते हैं। आपके स्प्राउट्स वाले पराठे बनकर तैयार है। इन्हें सॉस चटनी के साथ सर्व करें और इसका लुत्फ़ उठाये। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल