1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. इतिहास की धरोहर संभाले हुए है नालंदा शहर, देश की संस्कृति को करीब से जानने का है मन तो घूम आएं ये प्रसिद्ध स्थल

इतिहास की धरोहर संभाले हुए है नालंदा शहर, देश की संस्कृति को करीब से जानने का है मन तो घूम आएं ये प्रसिद्ध स्थल

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Jun 19, 2024 05:24 pm IST,  Updated : Jun 19, 2024 06:26 pm IST

अगर आप प्राचीन भारतीय शिक्षा और बौद्धिकता के गौरवशाली अतीत को देखना चाहते हैं तो आपको एक बार नालंदा शहर ज़रूर आना चाहिए। शिक्षा, धर्म और इतिहास में रुचि रखने वालों के लिए ये जगह परफेक्ट है।

Nalanda Tourist Places- India TV Hindi
Nalanda Tourist Places Image Source : SOCIAL

जब बात नालंदा की होती है तो हम सभी के दिमाग में एक ही बात आती है और वह है ‘नालंदा विश्वविद्यालय’ यकीनन बचपन से ही लोगों ने इस विश्वविद्यालय के बारे में काफी कुछ सुन रखा होगा। अगर आपका मन भी ऐतिहासिक जगहों को एक्सप्लोर करने का करता है या संस्कृति से जुड़ी चीज़ें आपको अपनी तरफ प्रभावित करती हैं तो आपको एक बार ‘नालंदा  शहर ज़रूर जाना चाहिए। नालंदा, बिहार राज्य में स्थित ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत वाला स्थान है। यहां पहुंचकर आप शिक्षा, धर्म और इतिहास से जुड़ी अपनी जिज्ञासा को शांत कर सकते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं यहां आप किन स्थलों पर जा सकते हैं।

नालंदा के इन जगहों पर घूम आए:

  • नालंदा विश्वविद्यालय: नालंदा का प्राचीन विश्वविद्यालय दुनिया के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक है। यहां पहुंच कर आप देखंगे कि कैसे भारत का सबसे प्राचीन विश्वविद्यालय आज खंडहर में तब्दील हो चूका है।यहां आकर आप मठों और स्तूपों के अवशेष देख सकते हैं, जो शिक्षा और बौद्ध धर्म के केंद्र के रूप में इसकी प्रतिष्ठा को दर्शाते हैं।

  • नालंदा म्यूजियम: इस म्यूजियम में आपको नालंदा विश्वविद्यालय की खुदाई के दौरान मिली, सिक्के, मूर्तियां, और कई ऐतिहासिक वस्त्रों का संग्रह देखने को मिलेगा यह संग्रहालय आपको नालंदा की समृद्ध सांस्कृतिक के और करीब लेकर जाएगा। 

Nalanda Tourist Places
Image Source : SOCIALNalanda Tourist Places

  • हुयेन त्सांग मेमोरियल हॉल: यह हॉल प्रसिद्ध चीनी बौद्ध भिक्षु और विद्वान हुयेन त्सांग की स्मृति में बनाया गया है, हुयेन त्सांग ने नालंदा विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर यहां शिक्षक के तौर पर काम किया था।इसलिए यह हॉल उन्हें समर्पित किया गया है।

  • नव नालंदा महाविहार: नव नालंदा महाविहार एक मॉर्डन एजुकेशनल इंस्टीट्यूट है जो प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय की परंपरा को आगे बढ़ाने का काम कर  रहा है।

  • सूर्य मंदिर: नालंदा का यह मंदिर सूर्य देवता को समर्पित है और यहां हर साल छठ पूजा का भव्य आयोजन होता है। 

  • राजगीर: नालंदा से थोड़ी दूरी पर स्थित राजगीर एक ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल है, जो बुद्ध और महावीर दोनों से संबंधित है। यहां विश्व शांति स्तूप और गर्म पानी के कुंड आकर्षण का केंद्र हैं।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल