1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. कुछ घंटों का सफर तय कर घूम आएं दिल्ली के पास की ये जगह, दिल जीत लेने वाली खूबसूरती

कुछ घंटों का सफर तय कर घूम आएं दिल्ली के पास की ये जगह, दिल जीत लेने वाली खूबसूरती

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 30, 2024 11:44 am IST,  Updated : Jun 30, 2024 11:44 am IST

क्या आप भी घूमने-फिरने के लिए दिल्ली के आसपास की कोई जगह ढूंढ रहे हैं? अगर हां, तो आपको इनमें से किसी एक जगह को एक्सप्लोर करने का प्लान जरूर बनाना चाहिए।

Tourist Places Near Delhi- India TV Hindi
Tourist Places Near Delhi Image Source : FREEPIK

अगर आपके पास ज्यादा दिनों की छुट्टी नहीं है और आप घूमने जाना चाहते हैं तो आप दिल्ली के पास की कुछ जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए जा सकते हैं। इन जगहों पर जाने के लिए आपको महज कुछ ही घंटों का सफर तय करना होगा। यानी अगर आप चाहें तो वीकेंड पर भी इन टूरिस्ट प्लेस को अच्छी तरह से एक्सप्लोर कर सकते हैं। वीकेंड पर अपना स्ट्रेस रिलीज करने के लिए ट्रैवलिंग एक बहुत अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।

  • आगरा- क्या आप अभी तक अपने पार्टनर के साथ आगरा को एक्सप्लोर करने के लिए नहीं गए हैं? आपको कम से कम एक बार अपने पार्टनर के साथ आगरा घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए। आगरा में स्थित ताज महल को देखने के लिए दुनिया के अलग-अलग देशों से कपल्स की अच्छी खासी तादाद भारत आती है। अगर आप चाहें तो महज एक दिन में भी आगरा की मुख्य टूरिस्ट प्लेस को एक्सप्लोर कर दिल्ली वापस लौट सकते हैं।

  • मनाली- हिमाचल प्रदेश में स्थित मनाली काफी ज्यादा पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली से मनाली पहुंचने के लिए आपको महज 10 से 12 घंटे का सफर तय करना होगा। नेचर लवर्स के लिए मनाली एक परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। नेचर के साथ-साथ आपको मनाली में ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग जैसी तमाम एडवेंचरस एक्टिविटीज को एंजॉय करने का मौका भी मिलेगा।

  • मैक्लोडगंज- दिल्ली से लगभग 8 से 10 घंटे का सफर तय कर हिमाचल प्रदेश में स्थित मैक्लोडगंज की खूबसूरती देख आप काफी ज्यादा रिफ्रेश महसूस करेंगे। इस हिल स्टेशन की वाइब आपका सारा का सारा स्ट्रेस दूर कर सकती है। यहां पर स्थित मठों में जाकर आपको अंदर से शांति महसूस होगी। सोलो ट्रिप के लिए मैक्लोडगंज एक परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल