1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. क्या कभी चखी है मैंगो भापा दोई? आइसक्रीम से भी ज्यादा लगती है टेस्टी, मिनटों में तैयार हो जाती है ये रेसिपी

क्या कभी चखी है मैंगो भापा दोई? आइसक्रीम से भी ज्यादा लगती है टेस्टी, मिनटों में तैयार हो जाती है ये रेसिपी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 25, 2024 11:26 am IST,  Updated : Jun 25, 2024 11:30 am IST

गर्मियों में लोग आम खाने के बहाने ढूंढते हैं। अगर आपको भी आम खाना पसंद है तो आपको कम से कम एक बार मैंगो भापा दोई की रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

Mango Recipe- India TV Hindi
Mango Recipe Image Source : FREEPIK

आम के शौकीन लोगों को मैंगो से बनाई जाने वाली डिश काफी पसंद आती हैं। गर्मियों में आम की रेसिपी को ट्राई करने का मजा ही कुछ और है। अगर आपने भी कभी मैंगो भापा दोई की इस रेसिपी को ट्राई नहीं किया है, तो आपको इस बार गर्मियों के सीजन में घर पर इस टेस्टी डिश को जरूर बनाकर देखना चाहिए।

आसानी से मिल जाने वाले इंग्रीडिएंट्स 

अगर आप भी मैंगो शेक पीते-पीते बोर हो गए हैं तो मैंगो भापा दोई की इस रेसिपी को ट्राई कर आपको एक नई मैंगो डिश को टेस्ट करने का मौका मिल सकता है। मैंगो भापा दोई बनाने के लिए आपको पके हुए आम का गूदा, फ्रेश दही, कंडेन्स्ड मिल्क, क्रीम, चीनी, केसर, पिस्ता और बादाम की जरूरत पड़ेगी।

मैंगो भापा दोई बनाने का तरीका

मैंगो भापा दोई बनाने के लिए आपको पके हुए आमों को छीलकर उनकी गुठली को अलग कर देना है। अब आपको इस आम को ब्लेंडर में डालकर गूदा बना लेना है। एक कप गूदे से आप इस रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं। अब एक कटोरे में  एक कप फ्रेश दही, एक कप कंडेन्स्ड मिल्क और आधा कप क्रीम को अच्छी तरह से फेंट लेना है। इस मिक्सचर में आम की प्यूरी को भी एड कर मिला लीजिए। मिठास के लिए आप इसमें एक चौथाई कप चीनी मिक्स कर सकते हैं।

टेस्ट ऐसा कि बार-बार बनाएंगे

इस मिक्सचर को स्टीम कर सर्व किया जा सकता है। स्टीम करने के लिए इस मिक्सचर को एक बर्तन में डालकर एल्युमिनियम फॉइल से ढक दें। स्टीमर में पानी गर्म कर कंटेनर को स्टीमर के अंदर रख दें। महज आधे घंटे तक इसे हल्की आंच पर स्टीम करें और अच्छी तरह से पक जाने के बाद इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। फ्रिजर में जमाने के बाद आपकी मैंगो भापा दोई खाने के लिए तैयार है। आप आम के पीस, केसर, पिस्ता और बादाम से मैंगो भापा दोई की गार्निशिंग कर इसके टेस्ट को एंजॉय कर सकते हैं।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल