1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. विदेश घूमने का शौक है, तो प्रकृति और ऐतिहासिक जगहों से घिरे इस देश को जरूर करें एक्सप्लोर

विदेश घूमने का शौक है, तो प्रकृति और ऐतिहासिक जगहों से घिरे इस देश को जरूर करें एक्सप्लोर

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 29, 2024 01:00 pm IST,  Updated : Aug 29, 2024 01:00 pm IST

अगर आपको भी अलग-अलग देशों को एक्सप्लोर करना पसंद है तो पोलैंड जैसे बेहद खूबसूरत देश में जाकर आपका दिल खुश हो सकता है। आइए पोलैंड में घूमने की कुछ जगहों के बारे में जानते हैं।

बेहद खूबसूरत देश है पोलैंड- India TV Hindi
बेहद खूबसूरत देश है पोलैंड Image Source : SOCIAL

क्या आप भी विदेश घूमना चाहते हैं लेकिन ये फैसला नहीं कर पा रहे हैं कि आपको कौन से देश को एक्सप्लोर करना चाहिए? अगर हां, तो आपके लिए पोलैंड जैसा बेहद खूबसूरत देश एक परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। हर साल अच्छी खासी तादाद में टूरिस्ट्स पोलैंड को एक्सप्लोर करने के लिए जाते हैं। इस देश की खूबसूरती और ऐतिहासिक जगहों का इतिहास अक्सर टूरिस्ट्स को काफी ज्यादा आकर्षित करता है। 

एक से बढ़कर एक प्राकृतिक जगह 

यूरोप महाद्वीप के बीच में बसे हुए इस देश में एक से बढ़कर एक प्राकृतिक जगह हैं। इस देश में 20 से भी ज्यादा राष्ट्रीय उद्यान हैं। समुद्र से लेकर पर्वतों तक, जंगलों से लेकर झीलों तक, ये देश प्रकृति से घिरा हुआ है। इस देश को एक्सप्लोर करने के बाद आपका सारा का सारा स्ट्रेस दूर भाग जाएगा। अगर आपको नेचर के करीब समय बिताना पसंद है तो आपको इस देश को एक्सप्लोर कर खूब मजा आएगा।

ऐतिहासिक जगहों पर भी जाएं

ऑशविट्ज़-बिरकेनो मेमोरियल और म्यूजियम इस देश की वन ऑफ द मोस्ट पॉपुलर जगहों में से एक है। आप इस देश में शाही महल को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। ऐतिहासिक जगहों को एक्सप्लोर करने के शौकीन लोगों को पोलैंड जैसे देश में ढेर सारी जगहों को एक्सप्लोर करने का मौका मिल सकता है। आप अपनी ट्रैवलिंग लिस्ट में संस्कृति और विज्ञान के महल, क्राको पुराना शहर और पोलिश यहूदियों के इतिहास के म्यूजियम को भी शामिल कर सकते हैं। 

वीजा की पड़ेगी जरूरत

अगर आप भारतीय हैं तो आपको पोलैंड को एक्सप्लोर करने के लिए इस देश के वीजा की जरूरत पड़ेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये वीजा अधिकतम 90 दिनों तक वैलिड रहता है। वीजा मिलने के बाद आप आसानी से इस देश में घूम-फिर सकते हैं। यकीन मानिए इस देश को एक बार एक्सप्लोर करने के बाद आप बार-बार यहां पर जाने का प्लान बनाना पसंद करेंगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल