1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. न्यूयॉर्क टाइम्स की घूमने लायक 52 जगहों में चौथे स्थान पर भारत का ये राज्य, जरूर करें एक्सप्लोर

न्यूयॉर्क टाइम्स की घूमने लायक 52 जगहों में चौथे स्थान पर भारत का ये राज्य, जरूर करें एक्सप्लोर

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jan 15, 2025 07:10 pm IST,  Updated : Jan 15, 2025 07:10 pm IST

अगर आपको भी घूमने-फिरने का शौक है, तो आपको न्यूयॉर्क टाइम्स की घूमने लायक 52 जगहों में चौथा स्थान हासिल करने वाले भारत के इस बेहद खूबसूरत राज्य के बारे में जान लेना चाहिए।

बेहद खूबसूरत असम- India TV Hindi
बेहद खूबसूरत असम Image Source : FREEPIK

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि न्यूयॉर्क टाइम्स ने 2025 में घूमने लायक 52 जगहों की लिस्ट जारी है। इस लिस्ट में भारत के एक बेहद खूबसूरत राज्य को भी शामिल किया गया है। आपको जानकर गर्व महसूस होगा कि भारत के असम राज्य ने न्यूयॉर्क टाइम्स की इस लिस्ट में चौथा स्थान हासिल किया है। इस राज्य में आपको चाय के बागान, ऐतिहासिक जगह, संस्कृति और वाइल्ड लाइफ को देखने का मौका मिल सकता है। आइए जानते हैं कि असम में ऐसी क्या खास बात है, जिसकी वजह से भारत के इस राज्य को न्यूयॉर्क टाइम्स ने 2025 में घूमने लायक 52 जगहों में शामिल किया है।

बेहद खूबसूरत जगह

अगर आपको नेचर के आसपास समय बिताना पसंद है, तो आपको कम से कम एक बार असम को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। भागदौड़ भरी जिंदगी से ब्रेक लेकर शांति को महसूस करने के लिए असम एक परफेक्ट जगह साबित हो सकती है। असम के चाय के बागानों की खुशबू भी आपका दिल जीत सकती है।

इन जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

चराईदेव मोईदाम को असम का पिरामिड भी कहा जाता है, अगर आप चाहें तो असम को एक्सप्लोर करने की शुरुआत इस जगह से कर सकते हैं। अगर आपको वाइल्डलाइफ को एक्सप्लोर करना पसंद है, तो आप काजीरंगा नेशनल पार्क को भी अपनी ट्रैवलिंग लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। एडवेंचर लवर्स मानस नेशनल पार्क में जाकर भी खूब एंजॉय कर पाएंगे।

एक बार से नहीं भरेगा मन

अगर आपको धार्मिक जगहों पर जाना पसंद है, तो असम में स्थित कामाख्या मंदिर में जाकर माथा जरूर टेकना चाहिए। असम में स्थित माजुली आइलैंड भी इस राज्य की फेमस जगहों में से एक है। आपको कम से कम एक बार असम जैसी खूबसूरत जगह पर जाने का प्लान जरूर बनाना चाहिए। यहां की खूबसूरती को देखने के बाद आप बार-बार इस जगह पर आने का प्लान बनाना चाहेंगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल