1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. बस थोड़ा सा इंतजार...! कूनो नेशनल पार्क में आ रहे 12 और चीते, इस देश से आएंगे MP

बस थोड़ा सा इंतजार...! कूनो नेशनल पार्क में आ रहे 12 और चीते, इस देश से आएंगे MP

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Feb 12, 2023 09:26 am IST,  Updated : Feb 12, 2023 01:36 pm IST

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में 12 चीतों का दूसरा जत्था दक्षिण अफ्रीका से 18 फरवरी को आने की उम्मीद है। वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। करीब 6 महीने पहले 8 चीते कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए थे।

 कूनो नेशनल पार्क में आ रहे 12 और चीते- India TV Hindi
कूनो नेशनल पार्क में आ रहे 12 और चीते Image Source : FILE

MP News: टाइगर स्टेट मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में अफ्रीकी चीते शिकार करते देखे जा सकते हैं। कुछ महीने पूर्व ही इन्हें अफ्रीकी देश नामीबिया से लाया गया था, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में इस पार्क में छोड़ा गया था। अब एक बार फिर इसी कूनो नेशनल पार्क में 12 और चीते आने वाले हैं। ​इस बार दक्षिण अफ्रीका से इन चीतों को लाया जाएगा। इन चीतों के 18 फरवरी को आने की उम्मीद है। 

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में 12 चीतों का दूसरा जत्था दक्षिण अफ्रीका से 18 फरवरी को आने की उम्मीद है। वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। करीब 6 महीने पहले 8 चीते कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए थे। कूनो नेशनल पार्क प्रशासन के एक अधिकारी का कहना है कि  चीता प्रोजेक्‍ट के मुताबिक 18 फरवरी को 12 और चीतों को नेशनल पार्क लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कूनो ले जाने से पहले इन चीतों को दक्षिण अफ्रीका से ग्वालियर लाया जाएगा। वहां से फिर कूनो नेशनल पार्क पहुंचाया जाएगा।

इन 12 चीतों में से कितने नर होंगे और कितने मादा, इसकी जानकारी नहीं है। कूनो पार्क में इन चीतों को नियमानुसार एक महीने की अवधि के लिए आइसोलेशन में यानी क्वारंटीन में रखा जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर को अपने 72वें जन्मदिन के अवसर पर नामीबिया से लाए गए आठ चीतों को कूनो पार्क के बाड़े में छोड़ा था। इनमें से 5 मादा और 3 नर चीते थे। इन चीतों ने निर्धारित समय क्वारंटीन में बिताकर फिर बाड़े में शिकार करना शुरू कर दिया था।

Also Read: 

भूकंप के बाद तुर्की में बढ़ गई लूटपाट, 48 लोगों को किया गिरफ्तार 

दुआओं के भरोसे पाकिस्तान, पैरासिटामोल सहित 20 जरूरी दवाओं के दाम बढ़े

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।