1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. बेटे को जान से मारने की धमकी देकर मां के साथ किया रेप, पति के आते ही भाग निकला आरोपी

बेटे को जान से मारने की धमकी देकर मां के साथ किया रेप, पति के आते ही भाग निकला आरोपी

 Edited By: Amar Deep
 Published : Dec 09, 2023 03:56 pm IST,  Updated : Dec 09, 2023 03:56 pm IST

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां बच्चे की जान की कीमत एक महिला को अपनी आबरू देकर बचानी पड़ी। वहीं पति के पहुंचते ही आरोपी मौके से फरार हो गया।

बेटे को जान से मारने की धमकी देकर मां के साथ किया रेप।- India TV Hindi
बेटे को जान से मारने की धमकी देकर मां के साथ किया रेप। Image Source : PTI

खंडवा: मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, आरोपी एक महिला के घर में घुस गया। इसके बाद उसने घर में अकेली मां को उसके बेटे की हत्या करने की धमकी दी। बेटे की हत्या करने की धमकी देकर आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं बेटे की जान बचाने के लिए मां दरिंदगी सहती रही। इसी बीच मौके पर महिला का पति पहुंच गया, जिसे देखते ही आरोपी मौके से भाग निकला। वहीं अब मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

अकेला पाकर घर में घुसा आरोपी

बता दें कि पूरा मामला जावर थाना क्षेत्र के बिजोरा भील गांव का है। यहां विष्णु पटेल नाम का एक आरोपी गांव की महिला को अकेला देखकर उसके घर में घुस गया। इसके बाद उसने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान महिला के परिजन तथा बच्चे घर में नहीं थे। महिला के साथ घर में केवल एक मासूम बच्चा था। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने मासूम बच्चे की हत्या करने की धमकी दी। इसके बाद महिला को विवश होना पड़ा। वहीं महिला को उसके बेटे की हत्या करने की धमकी देकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 

पति को देखते ही हुआ फरार

आरोपी महिला के साथ दुष्कर्म कर रहा था, इसी बीच महिला का पति घर पर पहुंच गया। वहीं पति को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला ने पति को पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद दोनों ने जावर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी विष्णु पटेल की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। वहीं इस तरह के मामलों को देखकर कहीं ना कहीं पुलिस की कानून व्यवस्था पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

(खंडवा से प्रतीक मिश्रा की रिपोर्ट)

पानी पीते समय युवक ने गलती से निगल ली मधुमक्खी, हुई मौत

मध्य प्रदेश में नए CM पर सस्पेंस के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की जेपी नड्डा से मुलाकात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।