1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. भोपाल में पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की मूर्ति पर शरारती तत्वों ने रखे जूते, स्टैच्यू को कांग्रेस नेताओं ने दूध से नहलाया

भोपाल में पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की मूर्ति पर शरारती तत्वों ने रखे जूते, स्टैच्यू को कांग्रेस नेताओं ने दूध से नहलाया

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Mangal Yadav
 Published : Nov 02, 2024 11:48 pm IST,  Updated : Nov 02, 2024 11:59 pm IST

भोपाल में पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के मूर्ति पर असामाजिक तत्वों ने रखे जूते तो कांग्रेस नेताओं ने मूर्ति को दूध से नहलाया और आरोपियों के खिलाफ की मांग की।

पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के मूर्ति - India TV Hindi
पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के मूर्ति Image Source : ANI

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अज्ञात लोगों ने शनिवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय के पास एक चौराहे पर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर जूते डाल दिए। इसकी जानकारी मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और प्रतिमा को दूध से नहलाया। उन्होंने यह भी नारे लगाए कि वे पूर्व पीएम शास्त्री का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से कहा कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाए नहीं तो 5 दिन बाद प्रदर्शन और आंदोलन किया जाएगा।

कांग्रेस नेताओं ने पुलिस पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेताओं ने पुलिस और जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस आयुक्त कार्यालय के पास ऐसी घटना हो सकती है तो शहर में कोई भी सुरक्षित नहीं है। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। अरेरा हिल्स पुलिस स्टेशन प्रभारी मनोज पटवा ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि किसी ने यहां पूर्व पीएम शास्त्री की प्रतिमा के कंधे पर जूते रखे हैं। हम मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। इस घटना की जांच की जा रही है।

कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर साधा निशाना

घटना का वीडियो वायरल होते ही पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा "राजधानी भोपाल में कुशाभाऊ ठाकरे सभागार (मिंटो हॉल) के पास पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर जूतों की माला पहनाना घोर निंदनीय एवं अपमानजनक है। मेरी सरकार से मांग है कि दोषियों पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जाए। मौके पर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश सचिव अब्दुल नफीस समेत तमाम कांग्रेसियों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की। 

पुलिस ने कही ये बात

इंडिया टीवी से बात करते हुए अरेरा हिल्स थाना प्रभारी मनोज पटवा ने कहा पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा के कंधों पर जूते रख दिए गए थे। पता चलने पर हमने अपने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर दिए हैं। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के जरिए हम खुलासा करेंगे किसने यह कृत्य किया है। हम जल्द ही कार्रवाई करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।