1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. बाबा बागेश्वर ने दुकानों पर नाम लिखे जाने के विवाद पर दिया बड़ा बयान, कहा- 'बच के रहो ठठरी के वारो से'

बाबा बागेश्वर ने दुकानों पर नाम लिखे जाने के विवाद पर दिया बड़ा बयान, कहा- 'बच के रहो ठठरी के वारो से'

 Published : Jul 19, 2024 03:59 pm IST,  Updated : Jul 19, 2024 04:09 pm IST

धीरेंद्र शास्त्री ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का बचाव करते हुए कहा कि कांवड़ियों की आस्था और शुचिता को बनाए रखने के लिए कांवड़ रूट पर दुकानदारों का नाम लिखा होना चाहिए।

बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री- India TV Hindi
बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री Image Source : INDIA TV

पन्नाः  22 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को लेकर यूपी की योगी सरकार ने आदेश जारी किया है कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानों के संचालक या मालिक को अपनी पहचान लिखनी होगी। सरकार के इस फैसले की जहां विपक्षी दल आलोचना कर रहे हैं वहीं, हिंदू संगठनों ने इसका समर्थन किया है। इस बीच मध्य प्रदेश के पन्ना में एक कार्यक्रम में आए बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा यूपी के सीएम योगी के इस फैसले का स्वागत किया है।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया दुकान पर नाम लिखने का समर्थन

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने अंदाज में मीडिया से बात करते हुए कहा कि बच के रहो ठठरी के वारो से ..। कुछ बांग्लादेशी रोहंगिया अपना नाम बदलकर सावन के महीने में गंगा जी के किनारे संकल्प ठोकने लगते है। ऐसे लोगों की असलियत सामने आए इसलिए दुकानों पर असली नाम लिखा जाना चाहिए ताकि पता लग जाए कि माधव की दुकान है याहू वालों की।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया क्यों दुकानों पर नाम लिखा होना चाहिए

पन्ना की सिमरिया में कुंज बिहारी श्री हरिव्दास जी कथा में दर्शन करने पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का बचाव करते हुए कहा कि ऐसा कांवड़ियों की आस्था और शुचिता को बनाए रखने के लिए किया गया है। कांवड़ रूट पर खाने-पीने की दुकानों के सामने दुकानदारों को अपना नाम और अपनी पहचान बतानी चाहिए ताकि सच पता चल सके।

यूपी सरकार के इस आदेश पर हो रहा विवाद

बता दें कि कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़िए खानपान के मामले में काफी परहेज करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने कहा है कि यात्रा मार्ग पर दुकानों के संचालक या मालिक को अपनी पहचान लिखनी होगी। देश के अनुसार, हलाल सर्टिफिकेशन वाले प्रोडक्ट बेचने वालों पर भी कार्रवाई होगी।आदेश में कहा गया है कि सभी दुकानों, ठेलों पर अपना नाम लिखें जिससे कांवड़ यात्री ये जान सकें कि वो किस दुकान से सामान खरीद रहे हैं।

इनपुट- अमित सिंह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।