छतरपुर: बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री उर्फ बाबा बागेश्वर का अलग अंदाज दिखा है। बाबा बागेश्वर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे ईंट जोड़कर चूल्हा बनाकर लकड़ी जलाकर चाय बनाते दिख रहे हैं। लकड़ी से चाय बनाने की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि रसोई गैस से चाय बनाने पर गैस हो जाती है। यह कहकर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री हंसने भी लगते हैं।
रसोई गैस से बनी चाय से स्वाद नहीं रहता और गैस बनती है: बाबा बागेश्वर
दरअसल, बाबा बागेश्वर जबलपुर यात्रा से लौट कर खजुराहो एयरपोर्ट के पास स्थित त्रिलोकर धाम पहुंचे। जहां उन्होंने हनुमान जी महाराज के दर्शन उपरांत लकड़ी के चूल्हे के पास बैठ कर वो खुद चाय बनाने लगे। जब मंदिर के पुजारी नें उन्हें गैस से बनी चाय का ऑफर दिया तो बोले रसोई गैस से बनी चाय से स्वाद नहीं रहता और गैस बनती है। अब उनका यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जमीन पर बैठकर बनाई चाय
वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि बाबा बागेश्वर मंदिर परिसर में जमीन पर बैठे हुए हैं। चाय बनाने के लिए उनके सहयोगी लकड़ियां ले आये और चूल्हा जला कर चाय बनाने लगे। पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ईंट के चूल्हे पर एक बर्तन रखकर उसमें पानी डाल रहे हैं।
बता दें कि बाबा बागेश्वर अपने बयानों से अक्सर चर्चा में रहते हैं। अभी हाल में ही उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर चाटा मारोगे तो राम नाम सत्य हो जाएगा। उन्होंने आतंकियों को भी कड़ी चेतावनी दी थी।
रिपोर्ट- प्रेम गुप्ता