1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. शर्मनाक करतूत! युवक ने गाय के साथ की घिनौनी हरकत, इलाके में फैला तनाव, हिंदूवादी संगठनों ने 3 दुकानों में लगाई आग

शर्मनाक करतूत! युवक ने गाय के साथ की घिनौनी हरकत, इलाके में फैला तनाव, हिंदूवादी संगठनों ने 3 दुकानों में लगाई आग

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Feb 01, 2026 01:47 pm IST,  Updated : Feb 01, 2026 01:47 pm IST

मध्य प्रदेश के बैतूल में एक युवक ने गाय के साथ रेप किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया। इस घटना के बाद हिंदूवादी संगठनों ने 3 दुकानों में आग लगा दी।

Cow Rape- India TV Hindi
3 दुकानें जलकर खाक Image Source : REPORTER INPUT

बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने गाय के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। इस मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया। आक्रोशित हिंदूवादी संगठनों ने इलाके में 3 दुकानों में आग लगा दी और जमकर तोड़फोड़ की। इसके बाद गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

गाय से रेप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तनाव फैल गया और आक्रोशित हिन्दूवादी संगठनों ने तीन दुकानें जलाकर तोडफोड़ की। जलाई गई दुकानों में दो पंचर की और एक रेडियो की दुकान थी। पुलिस ने फायर बिग्रेड से दुकानों की आग पर काबू पा लिया है। 

वहीं अब्बू नाम के आरोपी युवक को भी हिरासत में ले लिया है। घटना रविवार को जिला मुख्यालय से करीब 110 किमी दूर दामजीपुरा की है। घटना के बाद से तनाव का माहौल है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, वीडियो सामने आने के बाद सुबह 10 बजे से ही बवाल शुरू हो गया था। आक्रोशित भीड़ ने सबसे पहले आरोपी की दुकान में आग लगाई, इसके बाद पास की एक अन्य दुकान में भी तोडफ़ोड़ कर आगजनी की। घटना की खबर फैलते ही हिंदू संगठनों में गुस्सा भड़क उठा और आसपास के जिलों से भी लोग दामजीपुरा पहुंचने लगे।

पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि उपद्रव की सूचना मिलते ही पुलिस बल को तुरंत मौके पर भेजा गया। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं मोहदा थाना प्रभारी वी.के. मौर्य ने बताया कि जिस युवक पर आरोप है, उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्होंने कहा कि मामले के इतने बड़े रूप में लेने का अंदेशा नहीं था।

एसडीओपी ने बताया है कि पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। टीआई भी वहां मौजूद है। अभी की स्थिति कंट्रोल में है। दुकानों की आग भी फायर बिग्रेड से बुझा दी गई है। (इनपुट: भरत पाटिल)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।