1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. रात के अंधेरे में अगवा कर बच्ची से दरिंदगी, राज खुलने के डर से रिश्तेदार ने नहर में फेंका; मासूम की मौत

रात के अंधेरे में अगवा कर बच्ची से दरिंदगी, राज खुलने के डर से रिश्तेदार ने नहर में फेंका; मासूम की मौत

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jan 29, 2026 06:41 am IST,  Updated : Jan 29, 2026 06:52 am IST

मध्य प्रदेश के बड़वानी में एक सात साल की बच्ची से रेप और हत्या का मामला सामने आया है। मामले में बच्ची के एक नाबालिग रिश्तेदार को हिरासत में लिया गया है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE (PTI)

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले से एक रूह कपा देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सात साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में बच्ची के ही एक 17 वर्षीय नाबालिग रिश्तेदार को हिरासत में लिया है।

बच्ची को अगवा कर ले गया

पुलिस के अनुसार, यह घटना राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। 25 जनवरी की रात जब बच्ची का परिवार सो रहा था, तब आरोपी उसे घर से अगवा कर पास की इंदिरा सागर नहर पर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची ने शोर मचाना शुरू किया, तो आरोपी ने पकड़े जाने के डर से उसे नहर में फेंक दिया। डूबने के कारण बच्ची की मौत हो गई।

नहर से बच्ची का शव किया गया बरामद

बड़वानी के पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय निवासियों की सूचना पर 26 जनवरी को नहर से बच्ची का शव बरामद किया गया था। रिपोर्ट में बच्ची के निजी अंगों पर गंभीर चोटों की पुष्टि हुई है और मौत का कारण डूबना बताया गया है।

आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया

संदेह के आधार पर जब 17 वर्षीय रिश्तेदार से पूछताछ की गई, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। गिरफ्तार नाबालिग आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि बाल यौन उत्पीड़न संरक्षण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

ये भी पढ़ें-

गणतंत्र दिवस परेड में किस राज्य की झांकी को मिला शीर्ष पुरस्कार? सामने आया रिजल्ट

अजित पवार प्लेन क्रैश से जुड़ा एक और CCTV वीडियो: हवा में तिरछा हुआ विमान, जमीन पर गिरते ही उठा आग का गुबार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।