1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा को लेकर CM शिवराज ने राहुल गांधी पर कसा तंज, बोले- कांग्रेस तोड़ती है और बीजेपी जोड़ती है 

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा को लेकर CM शिवराज ने राहुल गांधी पर कसा तंज, बोले- कांग्रेस तोड़ती है और बीजेपी जोड़ती है 

 Reported By: Anurag Amitabh Written By: Pankaj Yadav
 Published : Sep 21, 2022 07:16 pm IST,  Updated : Sep 21, 2022 07:16 pm IST

Bharat Jodo Yatra: शहडोल में सीएम शिवराज ने चुनावी आम सभा को संबोधित करते हुए कहा " 1947 में भारत नहीं चाहता था देश का विभाजन हो, लेकिन जल्दी सत्ता की चाहत में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने देश का विभाजन स्वीकार करके हिंदुस्तान को तोड़ने का अपराध और पाप किया था" 

Shivraj Singh Chauhan- India TV Hindi
Shivraj Singh Chauhan

Highlights

  • CM शिवराज ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा
  • शिवराज ने कहा- कांग्रेस तोड़ती है और बीजेपी जोड़ती है 
  • सत्ता पाने की चाहत में नेहरू ने देश के टुकड़े होने दिए -शिवराज

Bharat Jodo Yatra: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से देश को तोड़ने का काम किया है और भाजपा ने भारत को जोड़े रखा है। उन्होंने कहा " 1947 में भारत नहीं चाहता था देश का विभाजन हो, लेकिन जल्दी सत्ता की चाहत में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने देश का विभाजन स्वीकार करके हिंदुस्तान को तोड़ने का अपराध और पाप किया था" 

नगरीय निकाय चुनावी आम सभा को संबोधित करने शहडोल पहुंचे थे CM

दरअसल, सीएम शिवराज नगरीय निकाय चुनावी आम सभा को संबोधित करने के लिए शहडोल जिला पहुंचे थे। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस तोड़ती है और बीजेपी जोड़ती है। राहुल बाबा भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं जबकि भारत को तोड़ने का काम कांग्रेस ने ही किया। आजादी के समय 1947 में भारत देश के विभाजन के पक्ष में नही था, लेकिन जल्दी सत्ता प्राप्त करने की चाह में पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश का विभाजन स्वीकार करके हिंदुस्तान को तोड़ने का अपराध और पाप किया था, कश्मीर में धारा 370 भी कांग्रेस ने ही लगाई थी, कश्मीर में धारा 370 लगा कर कश्मीर को भारत के साथ समरस नहीं होने देने का भी पाप कांग्रेस ने ही किया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।