1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. भतीजे के रोने से पढ़ाई में होती थी खलल, गुस्साए देवर ने की भाभी को उतारा मौत के घाट

भतीजे के रोने से पढ़ाई में होती थी खलल, गुस्साए देवर ने की भाभी को उतारा मौत के घाट

 Edited By: Swayam Prakash
 Published : Apr 19, 2022 03:57 pm IST,  Updated : Apr 19, 2022 03:57 pm IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधी नगर पुलिस थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को 22 साल के युवक ने अपनी भाभी की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी।

Angry brother-in-law killed sister-in-law in Bhopal- India TV Hindi
Angry brother-in-law killed sister-in-law in Bhopal Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

Highlights

  • भोपाल में देवर ने की भाभी की हत्या
  • भतीजे के रोने से पढ़ाई में होती थी खलल
  • 22 साल के युवक ने भाभी को चाकू से गोदा

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधी नगर पुलिस थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को 22 साल के युवक ने अपनी भाभी की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानलकारी दी। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण दो साल के भतीजे के रोने से मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम (नीट) की तैयारी कर रहे देवर को पढ़ाई में खलल पैदा होता था और इससे भाभी और देवर में अक्सर विवाद होता था। पुलिस ने आरोपी हिरासत में ले लिया है। 

गांधी पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार शर्मा ने मंगलवार को बताया कि घटना सोमवार शाम को पांच बजे गांधी नगर थाना क्षेत्र के शांति नगर की है। सोमवार को मृतक कविता अहिरवार और उसकी सास घर में अपने काम में व्यस्त थीं, कविता का पति नौकरी पर गया हुआ था। उन्होंने बताया कि कविता का दो साल का बच्चा रो रहा था। इसको लेकर आरोपी मनोज ने भाभी से उसे चुप कराने के लिए कहा, क्योंकि उसे पढ़ने में दिक्कत हो रही थी। उन्होंने बताया कि इस पर कविता ने कहा कि चुप हो रहा है, थोड़ा सब्र करो। यह सुनकर मनोज को गुस्सा आ गया और उसने सब्जी काटने वाले चाकू से कविता के गले, पेट और हाथ पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

घटना के बाद मनोज मौके से फरार हो गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उन्होंने मृतक के परिजन के हवाले से बताया कि मनोज भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज से डायलिसिस का डिप्लोमा कोर्स कर चुका था और फिलहाल वह मेडिकल प्रवेश की परीक्षा नीट के लिये तैयारी कर रहा था। बच्चे के रोने से उसकी पढ़ाई में खलल होने से मनोज का अक्सर अपनी भाभी से विवाद होता था। उन्होंने कहा कि घटना के समय सास घर से बाहर बाथरुम में थी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है विवेचना के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।