1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. भोपाल में फर्जी IPS और इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी, नौकरी के नाम पर ऐंठे 8 लाख, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में फर्जी IPS और इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी, नौकरी के नाम पर ऐंठे 8 लाख, आरोपी गिरफ्तार

 Reported By: Anurag Amitabh Written By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Sep 01, 2026 09:46 pm IST,  Updated : Sep 01, 2026 09:52 pm IST

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया है। उसके पास से नौकरी के नाम पर ठगी गई 8 लाख की रकम भी बरामद कर ली है। आरोपी उत्तर प्रदेश के झांसी जिले का रहने वाला है।

आरोपी ऋषि कुमार यादव गिरफ्तार- India TV Hindi
आरोपी ऋषि कुमार यादव गिरफ्तार Image Source : REPORTER INPUT

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले कुछ दिनों से लगातार आम आदमी के साथ फर्जी IAS और IPS बनकर ठगी करने वाले मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला MP नगर थाना क्षेत्र का है। जहां खुद को आइपीएस अधिकारी और आयकर विभाग की खुफिया टीम का अधिकारी बताकर नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को एमपी नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की हुई पहचान

आरोपी की पहचान ऋषि कुमार यादव निवासी शक्ति नगर, बीएचईएल, झांसी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वर्तमान में वह एमपी नगर जोन-2 स्थित मीरा कॉम्पलेक्स में रह रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 29 अगस्त को फरियादी ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत की थी।

खुद को बताता था IPS अधिकारी

शिकायत में बताया गया कि ऋषि कुमार यादव ने खुद को आइपीएस अधिकारी और आयकर विभाग में डेपुटेशन पर खुफिया टीम का अधिकारी बताया था। इसके बाद उसने नौकरी लगवाने का झांसा देकर फरियादी से 7 से 8 लाख रुपए ले लिए।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू

नौकरी नहीं लगने पर फरियादी को ठगी का पता चला और उसने पुलिस से शिकायत की। आवेदन की जांच के बाद एमपी नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। 

आरोपी को कोर्ट में किया गया पेश

आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की गई थी। टीम ने उसके वर्तमान पते मीरा कॉम्पलेक्स एमपी नगर जोन-2 पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। पुलिस अब ठगी की रकम और आरोपी द्वारा इसी तरह अन्य लोगों को शिकार बनाने की जानकारी जुटा रही है। 

आरोपी के पास से बरामद की गई रकम

इस मामले पर एडिशनल डीसीपी अनिल शर्मा ने बताया कि शिकयत के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उनसे रकम भी बरामद की गई है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग इस प्रकार के भ्रामक और तथाकथित आईएएस आईपीएस अधिकारियों से बचे। अगर इस प्रकार के कोई मामले सामने आते हैं तो तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दें ताकि समय रहते उन्हें अपराधियों पर अंकुश लगाए जा सके।

ये भी पढ़ें: 

मंदसौर में एटीएम काट कर 6 लाख रुपये ले उड़े बेखौफ बदमाश, वारदात के घंटों बाद नींद से जागा बैंक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।