1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. पार्टी मनाने गया युवक दोस्तों के सामने डैम में डूबा, मौत का लाइव VIDEO आया सामने

पार्टी मनाने गया युवक दोस्तों के सामने डैम में डूबा, मौत का लाइव VIDEO आया सामने

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Malaika Imam
 Published : Jul 09, 2025 07:57 am IST,  Updated : Jul 09, 2025 08:15 am IST

भोपाल में एक युवक डैम में नहाने के दौरान डूब गया। युवक कलियासोत डैम में दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था।

डैम में नहाने के दौरान डूबा युवक- India TV Hindi
डैम में नहाने के दौरान डूबा युवक

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कलियासोत डैम में दोस्तों के साथ पार्टी करने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। डैम में नहाने के दौरान युवक पानी में डबू गया। इस हृदय विदारक घटना का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है। युवक की पहचान 22 वर्षीय वेंकटेश विशाल नायडू के रूप में हुई है। दोस्तों ने विशाल के डूबने का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड किया था।

पिकनिक मनाने गया था युवक 

जानकारी के अनुसार, विशाल नायडू अपने दोस्तों के साथ कलियासोत डैम पर पिकनिक मनाने और पार्टी करने गया था। नहाने के दौरान यह हादसा हुआ। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विशाल, जो तैरना जानता था, शुरुआत में आसानी से तैर रहा था। हालांकि, वापस आते समय उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। वीडियो में उसके दोस्त को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "ध्यान रख उनका, उनकी सांस फूल रही है।" देखते ही देखते विशाल पानी में डूब गया।

दोस्तों ने पुलिस को दी सूचना

विशाल को डूबता देख घबराए दोस्तों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद विशाल के शव को डैम से बाहर निकाला।

उफनते नाले में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत

वहीं, मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में मंगलवार को भारी बारिश के कारण उफनते एक नाले में नहाने के दौरान दो सगे भाइयों सहित तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह घटना सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रोहनिया के केरहाई टोला में शाम करीब 6.0 बजे हुई। सोहागपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडेय ने बताया कि सगे भाइयों साहिल यादव (09), शौर्य यादव (07) और उनका चचेरा भाई शिवम यादव (10) केरहाई टोला के पास उफनते नाले में नहा रहे थे, तभी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण तेज बहाव में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और तीनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बुधवार को शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। (भाषा इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें-

Bharat Bandh: 'नौ जुलाई को भारत बंद है', किसने बुलाया है भारत बंद, क्या खुला रहेगा क्या रहेगा बंद? जानें सबकुछ

यूपी में बुधवार को पूरे दिनभर हड़ताल पर रहेंगे 27 लाख बिजली कर्मचारी, क्या ठप हो जाएगी पावर सप्लाई?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।