1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. VIDEO: मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबकर 13 बारातियों की मौत, 22 घायल

VIDEO: मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबकर 13 बारातियों की मौत, 22 घायल

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jun 02, 2024 11:17 pm IST,  Updated : Jun 03, 2024 01:47 am IST

मध्य प्रदेश में बड़े सड़क हादसे की खबर है। बारातियों से भरी ट्रैक्टर के ट्रॉली में टकराने से अबतक 13 से अधिक लोगों की मौत हो गई वहीं 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। देखें वीडियो-

big accident in madhya pradesh- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में पिपलोदी जोड़ पर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से करीब 13 से अधिक बारातियों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। जानकारी के अनुसार राजस्थान के छीपाबड़ौद थाना क्षेत्र के मोतीपुरा गांव से राजगढ़ के पीपलोदी के समय कुलामपुरा गांव में बारात आ रही थी। इसी दौरान पीपलोदी जोड़ के समीप ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान ट्रैक्टर ट्राली में सवार करीब 25 लोग सवार थे। जिनमें से 13 से अधिक लोगों की मौत हो गई। जिसकी पुष्टि राजगढ़ एसडीएम गुलाब सिंह बघेल के द्वारा की गई है।

देखें वीडियो

वहीं घटना में 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें उपचार के लिए राजगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी लगने के बाद राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित, एसपी आदित्य मिश्रा सहित कालीपीठ व राजगढ़ कोतवाली थाना और राजस्थान पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। दुर्घटना की वजह अंधेरा बताया जा रहा है। अंधेरे की वजह से ही ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।

बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी


मध्य प्रदेश शासन के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार भी घटना की जानकारी लगने के बाद जिला अस्पताल पहुंचे और वहां घायलों से मिलकर घटना की जानकारी ली। इसके साथ ही कलेक्टर एसपी को भी घायलों के उपचार को लेकर निर्देश दिए। मोर्चरी रूम में रखवाए गए सभी मृतकों के शव। राजगढ़ एसडीएम गुलाब सिंह बघेल ने बताया कि सभी लोग बाराती थे और शादी में सम्मिलित होने जा रहे थे। मृतकों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई है। अस्पताल में हादसे के बाद चीख पुकार मची है। 

(मध्य प्रदेश से गोविंद सोनी की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।