1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. हनीमून मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनम को राजा रघुवंशी की देनी थी बलि, तंत्र क्रिया की बातें आई आमने

हनीमून मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनम को राजा रघुवंशी की देनी थी बलि, तंत्र क्रिया की बातें आई आमने

 Reported By: Anurag Amitabh, Edited By: Kajal Kumari
 Published : Jun 15, 2025 02:39 pm IST,  Updated : Jun 16, 2025 11:08 am IST

इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। सोनम ने हनीमून पर अपने पति राजा की हत्या इसलिए की थी क्योंकि उसे राजा की बलि देनी थी। केस में तंत्र क्रिया की बातें भी सामने आई हैं। जानिए...

हनीमून मर्डर केस में बड़ा खुलासा- India TV Hindi
हनीमून मर्डर केस में बड़ा खुलासा Image Source : FILE PHOTO

इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में एक बड़ा खुलासा हुआ है। सोनम मिलेगी जिंदा यह दावा करने वाले ज्योतिष अजय शर्मा के मुताबिक इस केस का पूरा खुलासा होने में एक महीने का वक्त लग जाएगा। अजय शर्मा का दावा है कि राजा रघुवंशी की हत्या मामले में सोनम के अलावा एक महिला समेत 8 से 10 और लोग भी शामिल हैं। ज्योतिषी ने कहा कि सोनम और चार आरोपियों के बाद दो नाम कल और आए थे सामने जिन्होंने सोनम को गाजीपुर तक छोड़ा था। इस तरह अब तक सात संदिग्ध हो चुके हैं और सोनम भी जिंदा मिली है और वह भी पूर्वी दिशा में मिली है , ये भी मेरा दावा सच निकला है।

सोनम को राजा की बलि देनी थी

राजा रघुवंशी मर्डर केस में अब तंत्र क्रिया का एंगल भी सामने आया है। राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी ने कहा है कि सोनम का मकसद राजा की बलि देनी थी और अपने पिता को बचाना था। उन्होंने पूछा कि 60 साल के बुजुर्ग पिताजी को बचाने के लिए उसने 30 साल के लड़के की बलि ली है। सोनम को अपने पिता से मिलाया जाए फिर पता चलेगा। वह अपने पिता से कहेगी देखो पिता जी, मैंने राजा को मार दिया और आपको बचा लिया है।

राज और सोनम में गहरा प्यार था

सचिन रघुवंशी ने कहा, सोनम और राज की साथ में सामने आईं तस्वीरें देखकर लगता है कि दोनों में गहरा प्यार था। राज और सोनम ने मिलकर हत्या की पूरी प्लानिंग की थी। सोनम की मां और भाभी को भी सब कुछ मालूम था कौन बॉयफ्रेंड है किसे पसंद करती है इसलिए मैं नार्को टेस्ट की मांग कर रहा हूं। पूरे भारत को मांग करनी चाहिए कि पूछे कि सोनम ने राजा रघुवंशी को क्यों मारा?

सोनम का भाई भी शातिर है

सचिन का कहना है कि जब सोनम इतनी शातिर है तो उसका भाई गोविंद कितना शातिर होगा, मैंने उससे बात नहीं की, उसने मेरे भाई विपिन ने बात की है। जिसने मेरे भाई को मारा मैं उससे क्यों बात करूं?  सोनम इंदौर आएगी तो मेरे पापा ने कहा पूछना है कि तूने राजा को क्यों मारा, वह तुम्हें पसंद नहीं था तो छोड़ देती। राजा की अकाल मौत हुई है कल उसकी 13वीं है इसलिए हम उसकी फोटो रखकर अच्छे से जो उसे पसंद था, वह रखेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।