1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. MP के शिवपुरी में नाव पलटने के बाद आज 7 शव मिले, एक किशोरी लापता; होली फाग के लिए सिद्ध बाबा मंदिर जा रहे थे

MP के शिवपुरी में नाव पलटने के बाद आज 7 शव मिले, एक किशोरी लापता; होली फाग के लिए सिद्ध बाबा मंदिर जा रहे थे

 Published : Mar 19, 2025 04:54 pm IST,  Updated : Mar 20, 2025 12:03 am IST

शिवपुरी जिले के रजावन गांव के 15 लोग मंगलवार शाम करीब 5 बजे नाव से डैम के बीच बने टापू पर स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे। रास्ते में नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई। सबसे पहले नाव पर सवार एक महिला को पिछले हिस्से में पानी भरता हुआ दिखाई दिया। इसके कुछ देर बाद नाव में पानी तेजी से भरने लगा और वह डूब गई।

shivpuri boat capsized- India TV Hindi
शिवपुरी नाव हादसे के बाद आज 6 शव को बरामद किए गए। Image Source : INDIA TV

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले माता टीला डैम में कल सिद्धबाबा बाबा मंदिर पर गए 7 श्रद्धालु नाव पलटने से लापता हो गए थे। आज NDRF की टीम ने 7 शवों को बरामद कर लिया है। 8 लोगों को कल ही सुरक्षित बाहर निकाला था। एनडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है।

मंदिर दर्शन करने जा रहे थे श्रद्धालु

जानकारी के मुताबिक, जिले के रजावन गांव के 15 लोग मंगलवार शाम करीब 5 बजे नाव से डैम के बीच बने टापू पर स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे। रास्ते में नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई। नाव में सवार कई लोग डूबने लगे। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आठ लोगों को बचा लिया।

हादसे में बचे नाविक प्रदीप लोधी के मुताबिक, सबसे पहले नाव पर सवार एक महिला को पिछले हिस्से में पानी भरता हुआ दिखाई दिया। इसके कुछ देर बाद नाव में पानी तेजी से भरने लगा और वह डूब गई।

हादसे में इनकी हुई मौत-

  • शारदा पति इमरत लोधी (55)
  • लीला पति रामनिवास लोधी (40)
  • चाइना पिता लज्जाराम लोधी (14)
  • कान्हा पिता कप्तान लोधी (07)
  • रामदेवी पति भूरा लोधी (35)
  • शिवा पिता भूरा लोधी (08)

CM मोहन यादव ने किया मदद का ऐलान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस घटना पर दुख जताया है। वे जिला प्रशासन से लगातार संपर्क में हैं और घटना की जानकारी ले रहे हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों के परिवार वालों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। यह सहायता मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से दी जाएगी।

(रिपोर्ट -केके दुबे)

यह भी पढ़ें-

दिल दहलाने वाला हादसा: कर्मचारियों को दफ्तर ले जा रहे वाहन में लगी आग, 4 की मौत

नागपुर के बाद अब MP के बुरहानपुर में बवाल, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हंगामा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।