1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. काल बनकर आई तेज रफ्तार कार, स्कूटी को मारी भीषण टक्कर, 2 बच्चों की मौत, 3 घायल

काल बनकर आई तेज रफ्तार कार, स्कूटी को मारी भीषण टक्कर, 2 बच्चों की मौत, 3 घायल

 Written By: India TV MP Bureau Desk
 Published : Jun 12, 2026 02:44 pm IST,  Updated : Jun 12, 2026 02:50 pm IST

ग्लावियर में एक तेज रफ्तार कार ने एक स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई है और 3 लोग घायल हो गए हैं जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Car Accident- India TV Hindi
कार एक्सीडेंट Image Source : IMAGE SOURCE-INDIA TV REPORTER

ग्वालियर जिले के बिजौली थाना इलाके में हुए एक हिट एंड रन की खौफनाक घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस सीसीटीवी फुटेज में एक तेज रफ्तार आर्टिगा गाड़ी चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए ट्रक को ओवरटेक करते हुए ई स्कूटी सवार चार लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें लोग हवा में उछलते हुए नजर आ रहे हैं। 

खाना खाकर लौट रहा था परिवार

बताया गया है कि शहर के गणेशपुरा में रहने वाला एक परिवार होटल से खाना खाकर स्कूटी से घर लौट रहा था। तभी हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार 5 लोग हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे। इस हादसे में एक मासूम बच्चे की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक मासूम बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटना के बाद घेराबंदी कर UP नंबर की अर्टिगा गाड़ी चालक को पकड़ लिया है।

परिवार ने खो दी 2 मासूमों की जिंदगी

इस भीषण हादसे में स्कूटी सवार रवि राजे, नरेंद्र सिंह, अजय सिंह और दो बच्चे निशांत राजे व गर्वित राजे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन इलाज के दौरान 5 साल के निशांत राजे और 6 साल के गर्वित राजे बच्चो ने दम तोड़ दिया। दोनों मासूम गणेशपुरा के रहने वाले थे। जबकि रवि राजे, नरेंद्र सिंह और अजय सिंह का इलाज अभी भी जारी है। डॉक्टरों ने तीनों की हालत गंभीर बताई है। घटना बीते 6 जून की रात के समय की बिजौली थाना क्षेत्र के बड़ागांव इलाके की है। हादसे के बाद से परिवार में चीख पुकार मच गई। बिजोली पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना से नाराज परिजनों ने हाइवे पर चक्काजाम कर दिया। वहीं एसडीएम ने घटना को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए राज्य सरकार को रिपोर्ट भेज रहे हैं। इस हादसे ने लोगों में डर पैदा कर दिया है। 

रिपोर्ट-(भूपेंद्र भदौरिया)

ये भी पढ़ें-सड़क पर चलते-चलते अचानक आग का गोला बनी कार, ड्राइवर की सूझबूझ ने बचाई परिवार की जिंदगी, टला हादसा

 इंदौर में लगा ब्रिक्स देशों के मंत्रियों का जमावड़ा, बैठक शुरू होते ही खाद्य सुरक्षा एवं छोटे किसानों पर हुई चर्चा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।