Thursday, February 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: कॉपी से मिले नोट में शिक्षक का जिक्र, मिस्ट्री सुलझाने में जुटी पुलिस

11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: कॉपी से मिले नोट में शिक्षक का जिक्र, मिस्ट्री सुलझाने में जुटी पुलिस

Edited By: Shakti Singh Published : Nov 21, 2025 11:16 pm IST, Updated : Nov 21, 2025 11:16 pm IST

छात्रा की कॉपी में बहुत सारी बातें लिखी हुई हैं, जिनके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। छात्रा डिप्रेशन में थी। उसकी बहन का कहना है कि किसी का फोन या मैसेज आया था। इसके बाद से वह तनाव में थी।

Semaria- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT सेमरिया पुलिस मामले की जांच में जुटी है

मध्य प्रदेश के रीवा में एक नाबालिग छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। घटना सेमरिया थाना क्षेत्र की है। यहां चार दिन पूर्व छात्रा का शव उसके घर के बाथरूम से बरामद हुआ था। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई छात्रा की मौत पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। मामले में पुलिस को घर से छात्रा का मोबाइल फोन और एक कॉपी भी बरामद हुई है, जिसमें छात्रा के द्वारा लिखे गए नोट्स कई सवाल खड़े कर रहें हैं। पुलिस अब पूरे मामले पर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही छात्रा की मौत के सही कारणों का पता लग पाएगा। वहीं कॉपी में लिखें नोट वायरल होने के बाद अब नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है। 

फांसी से लटका मिला था छात्रा का शव

रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र में रहने वाली 11वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा का शव सोमवार को घर के बाथरूम में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ पाया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर सेमरिया थाना पुलिस पहुंची और मामले के पड़ताल में जुट गई। पुलिस को घर से छात्रा का मोबाइल फोन और एक नोट लिखी हुई कॉपी बरामद हुई। छात्रा ने नोट्स में स्कूल के एक शिक्षक का जिक्र किया था, जिसमें शिक्षक का नाम तो नहीं था मगर शायद नोट्स के जरिए छात्रा कुछ बताना चाह रही थी।

टीचर मारता था हाथ पकड़ता था

कॉपी में लिखें गए नोटस में छात्रा ने लिखा है कि "टीचर जब भी मारता था, हाथ पकड़ लेता था। टीचर अपनी मुट्ठी बंद कर लेता था और चैलेंज देता था कि अब उसे खोलकर दिखाओ। ऐसे ही हाथ पकड़ लेता था और बोलता था कि देखो कितना ठंडा है मेरा हाथ। तो कभी पनिशमेंट देने के बहाने मेरी उंगलियों के बीच में पेन डालकर जोर से दबाता था। आखिर ये सब क्या है।" 

पिता बोले- कॉल डिटेल निकालें 

छात्रा के पिता का कहना है कि अगर कॉल डिटेल और स्कूल से जुड़े पहलुओं पर जांच हो तो सच्चाई सामने आ जाएगी। बेटी को घर से तो कोई दिक्कत नहीं थी। न ही घर में उसे कोई कुछ बोलता था। सब उसे बेहद प्यार करते थे, क्योंकि वह घर में सबकी लाडली थी। कोई बात तो जरुर उसके जहन में थी, जिसे वह छुपा रही थी। उसकी समस्या और मौत की वजह स्कूल से जुड़ी हुई है। कोई उसे ब्लैकमेल कर रहा था। जिसकी वजह से मजबूरन उसे अपनी जान देनी पड़ी। परिजनों की पुलिस से मांग है कि घटना के दिन बेटी के कॉल डिटेल की जांच की जाए। 

बड़ी बहन का खुलासा

छात्रा की बड़ी बहन ने बताया, "वह उससे सारी बातें शेयर करती थी। मगर पिछले कुछ माह से उसने मुझसे और भाई दूरी बना ली। कोई उसे टॉर्चर कर रहा है ऐसा प्रतीत होता था। परेशानी पूछने पर इनकार कर देती थी। 13 नवंबर को स्कूल से आई इसके बाद दो दिन वह घर पर ही रही। इसी बीच उसमें बदलाव दिखा। वह डिप्रेस थी। कहीं न कहीं फोन से उसे मैसेज आया या कॉल आया, जिसके कारण वह परेशान थी। नोट्स से पता चला है कि वह एक लड़के से बात करती थी, जो उसी स्कूल का छात्र हैं। कई बार मैंने दोनों को आपस में फोन पर बात करते देखा है।"

पुलिस का बयान

सेमरिया थाना प्रभारी विकास कपीश का कहना है, "16 नवंबर को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक नाबालिक बच्ची ने अपने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर सुसाइड किया है। तत्काल मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की गई। घटना स्थल से पुलिस ने एक कॉपी बरामद की है, जिसमें चार पांच पन्नों का नोट भी लिखा हुआ है। कॉपी नई है या पुरानी है इसकी जांच की जा रही है। नोट्स दो से ढाई साल पुराने हैं। छात्रा जब 8वीं कक्षा में थी, नोट्स में टीचर और अन्य बच्चों का भी जिक्र हैं। नोट्स पढ़ कर यह स्पष्ट नहीं किया जा सकता की वही मौत का असली कारण है। घटना की जांच करते हुए पता लगाया जा रहा है की मौत का सही कारण क्या है।"

(रीवा से अशोक मिश्रा की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

VIDEO: उज्जैन से फ्लाइट लीजिए, सीधे पहुंच जाइए ओंकारेश्वर, देने होंगे 6,500 रुपये, जानें डिटेल्स

मध्य प्रदेश: लापता बेटा 17 साल बाद मां-पिता को वापस मिला, परिवार में खुशी की लहर, जानें पूरी कहानी

 

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement