1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. MP: पुलिस जवान के शहीद माता पिता और पत्नी को मिलेगी 50-50 प्रतिशत राशि, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान

MP: पुलिस जवान के शहीद माता पिता और पत्नी को मिलेगी 50-50 प्रतिशत राशि, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jul 19, 2024 06:56 pm IST,  Updated : Jul 19, 2024 07:07 pm IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पुलिस विभाग में शहीद जवानों को दी जाने वाली राशि में बदलाव किया है। सीएम ने कहा कि शहीद पुलिस के जवानों को दी जाने वाली एक करोड़ राशि में 50 प्रतिशत पत्नी और 50 प्रतिशत माता-पिता को दी जाएगी।

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव- India TV Hindi
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव Image Source : INDIA TV

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया है। मध्य प्रदेश पुलिस में शहीद जवानों को मिलने वाली राशि में फेरबदल किया गया है। सीएम ने कहा कि शहीद के परिवार को मिलने वाले एक करोड़ रुपए में से 50 प्रतिशत राशि पत्नी और 50 प्रतिशत की राशि माता-पिता को दी जाएगी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया ये ऐलान

सीएम मोहन यादव ने भोपाल में मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में ये बड़ी घोषणा की है। शहीदों के परिवार को सम्मान देते हुए उन्होंने कहा कि यह भी निर्णय लिया है कि यदि मध्य प्रदेश पुलिस का कोई जवान शहीद होता है तो 1 करोड़ रुपए की राशि में से 50 प्रतिशत राशि पत्नी और 50 प्रतिशत की राशि माता-पिता को प्रदान की जाएगी।

पुलिस जवानों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध

इसके साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि हमारे पुलिस के जवान प्रदेश में कानून व्यवस्था और समाज में शांति को बनाए रखने के लिए दिन-रात काम करते हैं। मध्य प्रदेश सरकार भी निरंतर पुलिस के जवानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

MP पुलिस में 7500 जवानों की होगी भर्ती

शहीद पुलिस कर्मी के परिजन को दी जाने वाली एक करोड़ रुपए की सहायता राशि 50-50 फीसदी माता-पिता और पत्नी में समान रूप से वितरित की जाएगी। सीएम ने कहा कि एक साल में मध्य प्रदेश पुलिस में 7500 भर्ती होगी। पुलिस के लिए बनाए जा रहे 25,000 आवास प्रदेश के सभी जिलों में होंगे। साथ ही ये भी बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस बैंड की व्यवस्था भी होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।