1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. पीएम मोदी से मिले मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, 18 महीने के कार्यकाल की रिपोर्ट दी

पीएम मोदी से मिले मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, 18 महीने के कार्यकाल की रिपोर्ट दी

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jul 31, 2025 02:28 pm IST,  Updated : Jul 31, 2025 02:28 pm IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में 18 महीने पूरे करने के बाद सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकाल की पूरी रिपोर्ट पेश की।

Mohan yadav and PM modi- India TV Hindi
सीएम मोहन यादव और पीएम नरेंद्र मोदी Image Source : REPORTER INPUT

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने 18 महीने के कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और भविष्य के लिए प्रधानमंत्री से मार्गदर्शन और सहयोग का अनुरोध किया। मोहन यादव गुरुवार को पार्लियामेंट हाउस पहुंचे थे। पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि उनकी सरकार मध्य प्रदेश में सुशासन के 18 महीने पूरे कर चुकी है। पीएम मोदी की विरासत से प्रदेश विकास की राह पर चल रहा है।

मुख्यमंत्री यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को विरासत से विकास की राह और सुशासन के 18 महीने, मोदी जी का विजन और यादव जी का मिशन की पुस्तिका भेंट की। इस पुस्तिका में पीएम मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के विकास के बारे में बताया गया है। पुस्तिका में प्रदेश की अर्थव्यवस्था, औद्योगिक विकास, गरीबी उन्मूलन, जनजाति कल्याण, नारी  शक्ति स्वास्थ्य,शिक्षा, सुशासन , शहरी विकास, अधो संरचना विकास, पर्यटन एवं संस्कृति, को संरक्षण और पर्यावरण का लेखा-जोखा है। 

CM yadav Pm Modi
Image Source : REPORTER INPUTसीएम मोहन यादव और पीएम मोदी

दुबई और स्पेन यात्रा के बारे में पीएम को बताया

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपनी दुबई और स्पेन यात्रा के बारे में भी प्रधानमंत्री को विस्तार से बताया। सीएम मोहन यादव हाल ही में दोनों देशों की यात्रा पर गए थे। इस दौरान दोनों देशों के कई निवेशकों ने मध्य प्रदेश में निवेश करने की इच्छा जताई। मध्य प्रदेश में कुल 11 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। 

विकसित भारत में मध्य प्रदेश का योगदान

सीएम मोहन यादव ने आशा जताई कि भविष्य में भी उनको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन और सहयोग मिलता रहेगा। इसके जरिए वह प्रदेश के चहुमुखी विकास में योगदान देते रहेंगे। मुख्यमंत्री यादव ने आशा जताई कि प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से भारत 2047 का विजन जो प्रधानमंत्री ने देखा है, उसको पूरा करने में मध्यप्रदेश अपना पूरा योगदान देगा।

यह भी पढ़ें-

इंदौर में बेकाबू ट्रक ने कांवड़ियों को मारी टक्कर, 1 की मौत 6 कांवड़िये हुए घायल

मध्य प्रदेश में बारिश ने ढाया कहर, 27 स्कूली बच्चों सहित 2900 लोगों को किया गया रेस्क्यू

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।